{"_id":"503411ec2cf114e270a22b21bf4adde8","slug":"state-government-land-in-every-district-textiles-park-gangwar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य सरकार जमीन दे तो हर जिले में टेक्सटाइल्स पार्क : गंगवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य सरकार जमीन दे तो हर जिले में टेक्सटाइल्स पार्क : गंगवार
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 15 Aug 2015 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय कपड़ा मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में बुनकरों के लिए टेक्सटाइल्स पार्क खुल सकता है बशर्ते राज्य सरकार जमीन मुहैया कराए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बुनकरों की बेहतरी के लिए केंद्र सरकार की तमाम योजनाएं हैं मगर राज्य सरकार का अपेक्षित सहयोग न मिलने की वजह से कई योजनाएं मूर्त रूप नहीं ले पा रही हैं।
विज्ञापन
गंगवार शुक्रवार की दोपहर प्रधानमंत्री के जनसंपर्क कार्यालय में जनसुनवाई के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
बनारस में प्रस्तावित टेक्सटाइल्स पार्क को अपने संसदीय क्षेत्र बरेली ले जाने के सवाल पर गंगवार ने कहा कि इसके लिए राज्य सरकार दोषी है।
यदि यहां जमीन मिल जाती तो यह पार्क सबसे पहले यहीं खुलता। साफ कहा कि यदि सरकार जमीन दें तो प्रदेश के हर जिले में केंद्र सरकार टेक्सटाइल्स पार्क खोल सकती है।
विज्ञापन
कहा कि न तो प्रदेश सरकार बुनकरों की इस योजना के लिए जमीन ही दे पाई और न ही पार्क के लिए किसी उद्यमी ने आवेदन किया। यदि दस उद्यमी 15 दिन के अंदर आवेदन करते हैं तो सरकार बनारस में टेक्सटाइल्स पार्क स्थापित करेगी।