फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   State Construction Corporation GM Varanasi sk tayal driver died in accident lucknow

राजकीय निर्माण निगम बनारस के जीएम-चालक की मौत,  पत्नी गंभीर, हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार

Mon, 24 Jun 2019 09:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 24 Jun 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
State Construction Corporation GM Varanasi sk tayal driver died in accident lucknow
दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला

राजकीय निर्माण निगम वाराणसी के महाप्रबंधक एसके तायल और उनके ड्राइवर की लखनऊ में सोमवार दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में गौरा गांव के पास लखनऊ-रायबरेली राजमार्ग पर सोमवार दोपहर उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम (यूपीआरएनएन) के जीएम सुधीर तायल की कार सड़क पर खड़े ट्रक के पिछले हिस्से में जा टकराई। भीषण हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


जीएम सुधीर तायल(57) और कार चालक जय नारायण सिंह(50) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जीएम की पत्नी संगीता को गंभीर चोटें आईं हैं। राहगीरों से सूचना पाकर आई पुलिस ने किसी तरह तीनों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। संगीता तायल की हालत भी गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जीएम सुधीर तायल मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में हिस्सा लेने लखनऊ आ रहे थे। उधर, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला।

इंस्पेक्टर गऊदीन शुक्ला ने बताया कि सुधीर तायल यूपीआरएनएन के वाराणसी मंडल में तैनात थे। उनका आवास यहां इंदिरानगर के मानस एन्क्लेव में है। सोमवार सुबह करीब छह बजे वह वाराणसी से पत्नी संगीता के साथ कार से लखनऊ आ रहे थे।

कार बस्ती निवासी चालक जय नारायण सिंह चला रहा था। जीएम को मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में जाना था जबकि उनकी पत्नी संगीता तायल अपने घर जा रही थीं। दोपहर करीब पौने बारह बजे उनकी कार मोहनलालगंज के गौरा गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।

कार की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि बोनट के परखच्चे उड़ गए। आगे बैठे जीएम और चालक बुरी तरह से कुचल गए। हादसा होते ही मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। शोरगुल मचने पर चालक ट्रक लेकर भाग निकला।

लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खून से लथपथ तीनों व्यक्तियों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने जीएम और उनके चालक को मृत घोषित कर दिया। संगीता की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

इंस्पेक्टर का कहना है कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाने के साथ ही ट्रांसपोर्टरों से संपर्क किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed