फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   State Congress Committee President Ajay Kumar Lallu on strike adlahat tole plaza in mirzapur to going sonbhadra for pay tribute to dead of ubhbha massacre

सोनभद्र नरसंहार: मृत लोगों को श्रद्धांजलि देने जा रहे अजय कुमार लल्लू को हिरासत में लिया, मिर्जापुर में कार्यकर्ता धरने पर

Fri, 17 Jul 2020 01:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 17 Jul 2020 01:50 PM IST
विज्ञापन
State Congress Committee President Ajay Kumar Lallu on strike adlahat tole plaza in mirzapur to going sonbhadra for pay tribute to dead of ubhbha massacre
गेस्ट हाउस में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू। - फोटो : अमर उजाला।

उभ्भा नरसंहार की बरसी पर सोनभद्र जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को बृहस्पतिवार को पुलिस ने गोपीगंज में हिरासत में ले लिया। वह तीन लोगों के साथ जा रहे थे। कुछ देर तक लालानगर के पास अतिथि गृह में रखने के बाद पुलिस उन्हें लगभग साढ़े 12 बजे सीतामढ़ी ले गई। शाम साढ़े छह बजे प्रशासन की टीम उन्हें लेकर प्रयागराज की सीमा तक छोड़ कर लौट आई। उन पर धारा 144 और महामारी अधिनियम के उल्लंघन में कोइरौना थाने में केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


 

State Congress Committee President Ajay Kumar Lallu on strike adlahat tole plaza in mirzapur to going sonbhadra for pay tribute to dead of ubhbha massacre
गोपीगंज पुलिस ने लिए हिरासत में। - फोटो : अमर उजाला।

गुरुवार  को प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू तीन साथियों के साथ सोनभद्र के उभ्भा नरसंहार कांड की बरसी पर उभ्भा गांव जा रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी आरके वर्मा के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस ने प्रयागराज-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गोपपुर के पास प्रदेश अध्यक्ष का वाहन रोक लिया और उन्हें हिरासत में लेकर पास में स्थित राही गेस्ट हाउस में चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

State Congress Committee President Ajay Kumar Lallu on strike adlahat tole plaza in mirzapur to going sonbhadra for pay tribute to dead of ubhbha massacre
धरने पर बैठे पूर्व कांग्रेस विधायक अजय कुमार सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

कुछ देर बाद पुलिस उन्हें लेकर सीतामढ़ी चली गई। वहां गेस्ट हाउस में ठहराया गया। बाद में उनको प्रयागराज की ओर रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed