फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Staff assaulted prisoner admitted in mental hospital varanasi treatment going on in district hospital

Varanasi News: मानसिक चिकित्सालय में भर्ती बंदी की बिगड़ी तबीयत, कर्मचारियों पर मारपीट का संदेह

Sat, 11 Jun 2022 04:01 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 11 Jun 2022 04:01 PM IST
सार

वाराणसी के पांडेयपुर स्थित मानसिक चिकित्सालय से हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर आरोपों में निरुद्ध बंदी हरिशंकर गुरुवार अलसुबह फरार हो गया था। उसका साथ देने के आरोप में मानसिक चिकित्सालय के कर्मियों ने हरिशंकर के बैरक में बंद बंदी की पिटाई कर दी।

विज्ञापन
Staff assaulted prisoner admitted in mental hospital varanasi  treatment going on in district hospital
वाराणसी के पांडेयपुर स्थित मानसिक चिकित्सालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के पांडेयपुर स्थित मानसिक चिकित्सालय में भर्ती बंदी की तबीयत खराब हो गई। शनिवार को उसे दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, अस्पताल के सूत्रों के अनुसार दो दिन पूर्व अस्पताल से भागे बंदी हरीशंकर के शक पर बंदी इमाम अली की पिटाई की गई।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की भोर में बांदा का रहने वाला हत्या के प्रयास मुकदमे में निरुद्ध बंदी हरिशंकर मानसिक चिकित्सालय की बाउंड्री वाल फांद फरार हो गया था। इसी बात पर उसके साथ रहने वाले इमाम अली को कर्मचारियों ने मारा पीटा। अस्पताल कर्मियों को संदेह था कि हरिशंकर को भागने में भर्ती मरीज इमाम अली ने मदद की है। 
विज्ञापन


 विवादित पोस्ट मामले में पुलिस ने एक को उठाया
सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करना बाराडीह गांव निवासी अभिषेक सिंह को महंगा पड़ा गया। शनिवार को पहुंची एमपी पुलिस ने अभिषेक को हिरासत में लिया। मध्य प्रदेश के मैहर थाने की पुलिस के अनुसार अभिषेक सिंह ने सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट और कमेंट किया था। इसके खिलाफ मैहर थाने में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। उसी मुकदमे में अभिषेक सिंह को हिरासत में लिया गया। आरोपी अभिषेक को पुलिस ने उसके ननिहाल कपसेठी थाना अंतर्गत बाराडीह गांव से हिरासत में लेकर मैहर गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल के बच्चे को पुलिस ने मां से मिलवाया

चितईपुर से गायब चार साल के मासूम बच्चे को पुलिस ने शनिवार की देर शाम एक घंटे में खोज निकाला और उसके मां को सौंपा। सोनभद्र जिले मधुपुर स्थित नट गांव निवासी ओमप्रकाश प्रजापति, पत्नी किरण अपने चार साल के बेटे रुद्र के साथ चितईपुर में खरीददारी करने आया था। शाम के समय रुद्र गायब हो गया। इस दौरान चितईपुर चौराहे पर मौजूद एसओ मिर्जा रिजवान बेग से परिजनों ने गुहार लगाई। इस पर दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से बच्चे को एक घंटे में कंदवा रोड से बरामद कर लिया।

तालाब पाटने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग का आरोप

भरहरिया गांव में तालाब पर मिट्टी पाटने को लेकर शनिवार की शाम दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि फायरिंग भी की गई। कपसेठी पुलिस ने अधिवक्ता मयंक पांडेय की तहरीर के आधार पर पांच नामजद और अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया।

अधिवक्ता मयंक पांडेय के अनुसार गांव के ही एक विवादित तालाब पर गांव के ही संजीव सिंह आदि लोग जेसीबी से मिट्टी गिराकर पटवा रहे थे। विरोध किया तो संजीव सहित अन्य लोगों ने पिटाई कर दी। मयंक का आरोप है कि थाने आने के दौरान रास्ते में संजीव सिंह, संदीप सिंह, सनी सिंह निवासी भरहरिया, हर्ष सिंह निवासी दलपत्तीपुर और अजय यादव निवासी सकलपुर के अलावा कुछ अन्य युवकों ने घेर लिया।

बाइक, मोबाइल लूटने के बाद फायरिंग कर दी। गोली बाएं हाथ को छूते हुए निकल गई। कपसेठी थानाध्यक्ष राजेेश त्रिपाठी के अनुसार फायरिंग का साक्ष्य नहीं मिला है। फिलहाल, तहरीर के आधार पर पांच नामजद और अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है। 

मारपीट के दौरान चाकूबाजी

बंगाली बाड़ा अस्सी में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान चाकू से वार का भी आरोप लगाया गया। पीड़ित अर्जुनशील के अनुसार छह जून को पड़ोस में आयोजित पूजा पाठ में गया था। वहीं, पड़ोस में रहने वाला गोबिंद उर्फ गोपाल बेवजह उलझ गया। आरोप है कि गोपाल ने चाकू से बेटे नीलकंठशील के सीने वार किया। घायल बेटे को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed