फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SSP Varanasi inspection of Dashashwamedh police station

दशाश्वमेध थाने का निरीक्षण करने पहुंचे एसएसपी तो गंदगी देख थाना प्रभारी को लगाई फटकार

Mon, 18 Jan 2021 10:04 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 18 Jan 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
SSP Varanasi inspection of Dashashwamedh police station
एसएसपी पहुंचे दशाश्वमेध थाना। - फोटो : Twitter- @varanasipolice

मुकदमों का कोई खास दबाव नहीं है, फिर साफ-सफाई और कागजातों के सही तरीके से रखरखाव पर ध्यान क्यों नहीं देते...? यह सवाल सोमवार को एसएसपी अमित पाठक ने दशाश्वमेध थाने के निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी से पूछा तो वह कुछ जवाब ही नहीं दे पाए। इसके साथ ही एसएसपी ने खामियों को लेकर दशाश्वमेध थाना प्रभारी को जमकर फटकार लगाई।

विज्ञापन


एसएसपी दोपहर के समय दशाश्वमेध थाने का निरीक्षण करने पहुंचे थे। थाने के कार्यालय, हवालात, बैरक, मेस और शौचालय आदि में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त न देख कर एसएसपी ने सभी के सामने थाना प्रभारी को जमकर फटकारा। इसके साथ ही कागजातों का रखरखाव सही तरीके से न देख कर भी एसएसपी ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन




एसएसपी ने कहा कि थानों में आने वालों के साथ सही तरीके से व्यवहार हो। इसके साथ ही एसएसपी ने दशाश्वमेध थाना प्रभारी को खामियों को दुरुस्त करने के लिए एक हफ्ते का समय दिया। इसके साथ ही चेताया कि वह एक हफ्ते बाद फिर दशाश्वमेध थाने का निरीक्षण करने आएंगे। यदि उस दौरान भी खामियां दिखेंगी तो थाना प्रभारी से लेकर अन्य पुलिसकर्मी भी विभागीय कार्रवाई की जद में आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर ने किया लोहता थाने का निरीक्षण

क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने सोमवार को लोहता थाने का मुआयना किया। निरीक्षण में थाने के रसोई घर में साफ-सफाई सही तरीके से नहीं थी। इस पर सीओ सदर ने थानाध्यक्ष लोहता से कहा कि जहां सबके खाने के लिए भोजन बनता है वहां तो कम से कम साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए। सीओ सदर ने कहा कि साफ-सफाई और कागजातों के रखरखाव पर विशेष ध्यान दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed