{"_id":"5e526da58ebc3ef39b48d792","slug":"ssp-suspended-suspended-inspector-missing-from-duty-for-one-year-in-manduadih-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल से ड्यूटी से गायब दरोगा बुलाने पर भी नहीं आया, प्रशासन ने उठाया ये कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल से ड्यूटी से गायब दरोगा बुलाने पर भी नहीं आया, प्रशासन ने उठाया ये कदम
Sun, 23 Feb 2020 05:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 23 Feb 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
एक साल से ड्यूटी से गायब दरोगा को एसएसपी ने किया निलंबित।
- फोटो : amar ujala
वाराणसी में पिछले एक साल से ड्यूटी से गायब एक दरगा को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। प्रशासन का कहना है कि दरोगा पिछले एक साल से बुना किसी सूचना के गायब है।
विज्ञापन
वाराणसी के मंडुवाडीह थाने के दरोगा बबेश कुमार को रविवार को एसएसपी ने निलंबित कर दिया। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि दरोगा बबेश कुमार 24 जनवरी 2019 से बिना किसी सूचना के ड्यूटी से गायब है।
विज्ञापन
इस संबंध में दरोगा के घर पर सूचना दी गई, लेकिन तब भी वह ड्यूटी पर नहीं आया। इसलिए पदीय कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में दरोगा बबेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन