फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SSP gave instructions to police do not patrolling and duty without body warn camera in varanasi up

चौकी इंचार्ज से बदसलूकी और हाथापाई के बाद प्रशासन सतर्क, एसएसपी बोले- इस यंत्र के बिना दिखने पर होगी कार्रवाई

Tue, 23 Jun 2020 12:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 23 Jun 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
SSP gave instructions to police do not patrolling and duty without body warn camera in varanasi up
बॉडी वार्न कैमरा। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी के महमनापुरी कॉलोनी में रविवार की रात चौकी इंचार्ज चितईपुर के साथ बदसलूकी और हाथापाई हुई। यदि वह बॉडी वार्न कैमरा वर्दी में लगाए होते तो किसी साक्ष्य की जरूरत ही नहीं पड़ती। एसएसपी ने इसे लेकर सख्त रुख अख्तियार किया है। उन्होंने दो टूक कहा है कि जो भी थानेदार या चौकी इंचार्ज बॉडी वार्न कैमरे के बगैर दिखाई देंगे, वह कार्रवाई की जद में आएंगे।

विज्ञापन

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने सोमवार को बताया कि हमारे पास 200 बॉडी वार्न कैमरे हैं। सभी थानों को भी ऐसे तीन-तीन कैमरे दिए गए हैं। कम से कम थानेदारों और चौकी प्रभारियों को बॉडी वार्न कैमरे से लैस होकर ही चलना चाहिए। जिस थानेदार को बॉडी वार्न कैमरे की आवश्यकता हो वह बताएं।
विज्ञापन



बॉडी वार्न कैमरे का बहुत लाभ है। सामने वाला क्या बात कर रहा है और कैसा व्यवहार कर रहा है, सब कुछ उस कैमरे में कैद होता रहता है। एसएसपी ने कहा कि बॉडी वार्न कैमरे से पुलिसकर्मियों के लैस होने का प्रावधान पुराना है और इसकी गंभीरता थानेदारों व चौकी इंचार्जों को समझना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि अब जो भी कोई थानेदार या चौकी इंचार्ज बॉडी वार्न कैमरे के बगैर मिलेगा वह विभागीय कार्रवाई की जद में आएगा। इसके साथ ही यह भी चेक किया जाएगा कि ट्रैफिक पुलिस के कौन से सब इंस्पेक्टर / इंस्पेक्टर बॉडी वार्म कैमरे से लैस हुए बगैर ड्यूटी करते हैं। ट्रैफिक पुलिस के जो सब इंस्पेक्टर / इंस्पेक्टर बगैर बॉडी वार्न कैमरे के ड्यूटी करते मिलेंगे वह निलंबित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed