फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sri Ram's light will free the world from the darkness of hate

दुनिया को नफरत के अंधकार से मुक्त कराएगा श्रीराम नाम का प्रकाश, मुस्लिम महिलाओं ने उतारी भगवान श्रीराम की आरती

Sat, 14 Nov 2020 10:51 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 14 Nov 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Sri Ram's light will free the world from the darkness of hate
प्रभु श्रीराम की आरती करतीं मुस्लिम महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

धार्मिक कट्टरता पर एकबार फिर से मर्यादा पुरुषोत्तम की आस्था भारी पड़ी। दीपावली के पर्व पर  विशाल भारत संस्थान और मुस्लिम महिला फाउंडेशन की ओर से दीपावली पर जुटी मुस्लिम महिलाओं ने हिंदू महिलाओं के साथ मिलकर भगवान श्रीराम, माता जानकी लक्ष्मण और हनुमान की महाआरती कर दुनिया को भारत के विश्व बंधुत्व के संदेश से परिचित कराया।

विज्ञापन


शनिवार को लमही स्थित इंद्रेश भवन में मुस्लिम महिलाओं ने रंगोली बनाई। रंग-बिरंगे दीप सजाए। नाजनीन अंसारी द्वारा उर्दू में रचित श्रीराम आरती और श्रीराम प्रार्थना का गायन हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने ऑनलाइन संबोधन में कहा कि धार्मिक कट्टरपंथ को खत्म करने के लिए मुस्लिम महिलाओं का यह प्रयास हमेशा याद किया जाएगा।
विज्ञापन



नाजनीन अंसारी ने कहा कि राम नाम का प्रकाश ही दुनिया को नफरत के अंधकार से मुक्त करा सकता है। पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर महंत बालक दास ने कहा कि प्रभु श्रीराम तो सबके हैं, उनके नाम पर कोई भेद नहीं हो सकता। इस दौरान डॉ. राजीव श्रीवास्तव, नजमा परवीन, नगीना बानो, डॉ. मृदुला जायसवाल, अर्चना भारतवंशी, चट्टो बाबा, शहीदुन बेगम, हाजरा, तबस्सुम, शाहीना परवीन, गुलफ्शा, महनाज, नाजिया, जमीला, रशीदा आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed