फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sri Lankan PM worships Ganga, taking care of public sentiments for PM Modi on Twitter

श्रीलंका के पीएम ने किया गंगा पूजन, ट्विटर पर पीएम मोदी के लिए लिखा जनभावनाओं का ध्यान रखने वाला

Mon, 10 Feb 2020 02:01 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 10 Feb 2020 02:01 PM IST
विज्ञापन
Sri Lankan PM worships Ganga, taking care of public sentiments for PM Modi on Twitter
अस्घासी घाट पर गंगा पूजन करते श्रीलंकाई पीएम - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

वाराणसी में श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने काशी यात्रा के दूसरे दिन मां गंगा की पूजा कर आरती उतारी। सोमवार सुबह वह अस्सी घाट स्थित सुबह-ए-बनारस के मंच पर पहुंचे। यहां पाणिनि कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। यहां से पीएम राजपक्षे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे और बोध गया रवाना हो गए।

विज्ञापन


सरकार की ओर से राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, डीएम कौशलराज शर्मा ने पुष्पगुच्छ देकर विदाई दी। अस्सी घाट पर प्रधानमंत्री की अगवानी प्रदेश के राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी और रत्नेश वर्मा ने की। इसके बाद राजपक्षे ने षोडषोपचार विधि से मां गंगा की पूजा अर्चना की। उन्हें तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलश पूजन के बाद पीएम राजपक्षे ने गंगा तट पर भ्रमण किया। गंगा तट पर फोटो सेशन भी हुआ। दो दिवसीय दौरे पर आए श्रीलंका के पीएम ने पहले दिन श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, कालभैरव मंदिर, सारनाथ में भगवान बुद्ध की तपोस्थली में दर्शन पूजन किया था।

उनके कार्यक्रम के चलते सोमवार सुबह ताज होटल से लेकर अस्सी घाट और फिर अस्सी घाट से बाबतपुर तक पूरा इलाका सील कर दिया गया था। सुरक्षा के मद्देनजर लगातार जांच अभियान भी चलाया गया।

Sri Lankan PM worships Ganga, taking care of public sentiments for PM Modi on Twitter
वाराणसी से गया रवाना होने से पहले श्रीलंका के पीएम का ट्वीट - फोटो : amar ujala

श्रीलंका के पीएम ने ट्वीट किया कि वाराणसी छोड़ने से पहले मुझे पवित्र गंगा नदी के दर्शन करने का सम्मान मिला। नमामि गंगे के लिए मैं पीएम नरेंद्र मोदी के प्रयास की सराहना करता हूं। न केवल नदी के अध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व के कारण, बल्कि इसलिए भी क्योंकि यह भारत की आबादी के लगभग 40 प्रतिशत हिस्से को प्रभावित करती है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जवाब
श्रीलंका के प्रधानमंत्री के ट्वीट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवाब दिया कि गंगा हमारी सभ्यता का केंद्र है। यह हमारी सांस्कृतिक और आर्थिक जीवन रेखा है। हमें खुशी है कि आपने वाराणसी में समय बिताया और गंगा के किनारे गए। अनुभव अद्भुत रहा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed