{"_id":"6161d7768ebc3e9fbb684a30","slug":"spraying-of-pesticides-on-crops-with-drones-is-successful-in-bhu-time-will-be-saved","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू: ड्रोन से फसल पर कीटनाशक के छिड़काव का प्रयोग सफल, समय की होगी बचत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू: ड्रोन से फसल पर कीटनाशक के छिड़काव का प्रयोग सफल, समय की होगी बचत
Sat, 09 Oct 2021 11:26 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:26 PM IST
सार
ड्रोन की कीमत छह लाख रुपये तक होती है ऐसे में सभी किसान उसे खरीद तो नहीं सकते इसके लिए कई कंपनियों से किराए पर भी लेकर इस्तेमाल कर सकेंगे।
विज्ञापन
कृषि विज्ञान संस्थान में ड्रोन से कीटनाशक के छिड़काव का परीक्षण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू में शनिवार को पहली बार ड्रोन के सहयोग से धान और मिर्च की फसल पर कीटनाशक का छिड़काव किया गया। बीएचयू कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. रमेश चंद के निर्देशन में कराया गया प्रयोग सफल रहा। बीएचयू के अभियांत्रिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अनुपम कुमार नेमा ने बताया कि एफएमसी प्राइवेंट लिमिटेड, जनरल ऐरोनेटिक और कृषि विज्ञान संस्थान बीएचयू के संयुक्त सहयोग से ड्रोन से पहली बार कीटनाशक का छिड़काव किया गया। बताया कि इससे कम से समय में ज्यादा क्षेत्रफल का छिड़काव किया जा सकेगा।
विज्ञापन
प्रयोग के दौरान बीएचयू की ओर से प्रो. पीके सिंह, प्रो. सीपी श्रीवास्तव, आरएस मीना सहित अन्य वैज्ञानिक मौजूद थे। आठ लीटर क्षमता वाले ड्रोन के माध्यम से दो दो बिस्वा में तीन बार 500 से 800 मिली लीटर कीटनाशक के घोल का छिड़काव एक मीटर की ऊंचाई से किया गया। ड्रोन की कीमत छह लाख रुपये तक होती है ऐसे में सभी किसान उसे खरीद तो नहीं सकते इसके लिए कई कंपनियों से किराए पर भी लेकर इस्तेमाल कर सकेंगे।
विज्ञापन