फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sports person practice

पटरी पर लौट रही खिलाडि़यों की दिनचर्या

Thu, 04 Jun 2020 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
sports person practice
वाराणसी। अनलॉक 1 में मिली छूट के बाद से खिलाडि़यों की दिनचर्या पटरी पर लौट रही है। हालांकि कोरोना वायरस के संक्रमण का डर अब भी लोगों में बना हुआ। इसलिए मैदान में अभ्यास के लिए पहुंचे खिलाड़ी और प्रशिक्षक संक्रमण से बचाव की पूरी तैयारी के साथ नजर आए। दूसरी ओर मानदेय प्रशिक्षकों की बहाली न होने से सिगरा स्टेडियम में पंजीकृत खिलाडि़यों को अनुमति के बाद भी प्रवेश नहीं है।
विज्ञापन

अनलॉक के तीन दिन बाद बीएचयू के साइंस फैकेल्टी के ग्राउंड में कुछ फुटबालरों ने फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ अभ्यास शुरू किया। फुटबाल कोच गोपाल प्रसाद ने बताया कि इससे पहले 40 खिलाडि़यों सुबह शाम दो चरणों में बीएचयू के एम्फीथिएटर में अभ्यास करते थे। मगर इस बार उसमें अनुमति नहीं मिली तो, साइंस फैकेल्टी के ग्राउंड में कुछ फुटबालरों को अभ्यास कराया जा रहा है।
विज्ञापन

नेशनल फुटबालर रमजान और आदिल ने बताया कि लॉकडाउन के कारण महीनों से घर रहने के कारण ठीक से अभ्यास और प्रेक्टिस नहीं हो पा रही थी। अब अनलॉक हुआ है तो कोच की निगरानी अभ्यास करना काफी फायदेमंद है। वहीं दूसरी ओर सिगरा स्टेडियम में भी पंजीकृत खिलाडि़यों को अभ्यास के लिए अनुमति तो मिली है। मगर अभी नए सत्र के मानदेय खेल प्रशिक्षकों की बहाली न होने के कारण स्टेडियम में बगैर कोच के किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed