फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sports news varanasi

खेल मंत्रालय की आर्थिक मदद से कई अकादमियों की उम्मीदें बढ़ी

Tue, 17 Nov 2020 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
sports news varanasi
केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने अगले चार वर्षों में देशभर में खेलो इंडिया के तहत 500 खेल अकादमियों को आर्थिक मदद देने की घोषणा ट्विटर पर की है। इससे खिलाडि़यों की प्रतिभा को निखारा जा सके। इस घोषणा से जिले के कई ऐसे अकादमियों के संचालकों की उम्मीदें बढ़ गईं हैं जो खिलाडि़यों को निशुल्क प्रशिक्षण देते हैं।
विज्ञापन

सुंदरपुर में 18 वर्ष से महिला कबड्डी खिलाडि़यों को निशुल्क प्रशिक्षण दे रहे धीरज प्रसाद ने बताया कि खिलाडि़यों के बेहतर प्रशिक्षण और अभ्यास के लिए मैट का होना बहुत जरूरी है। रात में अभ्यास के लिए बिजली की व्यवस्था, खानपान की सुविधा मिलनी चाहिए। मेरे यहां जितनी भी लड़कियां अभ्यास करती हैं। ज्यादातर गरीब परिवार से हैं। इसके बावजूद 15 ऐसी खिलाड़ी रहीं जो राष्ट्रीय स्तर, इंडिया कैंप, ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में अपना लोहा मनवाती रहीं हैं।
विज्ञापन

बीएलडब्ल्यू के खेल मैदान में महिला फुटबालरों को प्रशिक्षण दे रहे कोच भैरव दत का कहना है बनारस के खिलाड़ी अक्सर सुविधा और संसाधन के अभाव में दूसरे राज्यों का रुख करते हैं। केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने 2028 के ओलंपिक के लक्ष्य के लिए अकादमियों के खिलाडि़यों के सहयोग की घोषणा की है तो इसके लिए काशी के खिलाडि़यों को बड़ी राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed