{"_id":"613d017d8ebc3e01de130ce9","slug":"sports-development-promotion-committee-meeting-soon-varanasi-news-vns611062316","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल विकास प्रोत्साहन समिति की बैठक जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल विकास प्रोत्साहन समिति की बैठक जल्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण खेल कूद को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए तहसील स्तर पर खेल प्रोत्साहन समिति की बैठक अगले दो सप्ताह में होगी। जिला समिति की ओर से सभी तहसीलों को निर्देशित किया गया है। उत्तर प्रदेश शासन की ओर से खेल विकास प्रोत्साहन समिति 2020 के गठन के बाद से यह पहली बैठक होगी। इसमें ग्रामीण खेलकूद का खाका तैयार किया जाएगा।
इसके तहत साल में दो से तीन बार बैठकें होने वाली थीं जो कोरोना के कारण नहीं हो पा रहीं थीं। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि निदेशालय से आदेश के बैठक के लिए तहसील और ब्लाक स्तर की बैठकों के लिए युवा कल्याण विभाग का पत्र जारी किया गया है।
उधर, जिला युवा कल्याण अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि पत्र मिलेने बाद सभी क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है जो एक से दो सप्ताह में एसडीएम के साथ बैठकर ब्लॉक और तहसील स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के लिए खाका तैयार रिपोर्ट भेजेंगे।
विज्ञापन
साल में तीन बार होनी है बैठक
खेल विकास प्रोत्साहन समिति 2020 के तहत प्रदेश समिति के पदाधिकारियों की साल में एक बार, मंडल समिति की साल में दो बार, जिला समिति की साल में तीन बार और तहसील समिति की छह माह में एक बार बैठक आहूत कराना सचिव की जिम्मेदारी तय की गई है। इसमें जिला और मंडल बैठक समिति के सचिव क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी और तहसील स्तर पर समिति के सचिव जिला युवा कल्याण अधिकारी निर्देश पर कराने का प्रावधान है।