{"_id":"5f8f3ab78ebc3e9b91747a81","slug":"sport-city-news-vns5540258131","type":"story","status":"publish","title_hn":"72 साल के दादा जी सीख रहे स्केटिंग, इंडिया रिकार्ड बनाने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
72 साल के दादा जी सीख रहे स्केटिंग, इंडिया रिकार्ड बनाने का लक्ष्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। उम्र चाहे जो भी हो हौसला बुलंद हो तो हर मुकाम आसान होता है। कुछ इसी उम्मीद के साथ 72 साल के दादा जी यानि नरेंद्र अग्रवाल अस्सी घाट के सुबहे बनारस पर स्केटिंग का अभ्यास करते हैं। उनका लक्ष्य इंडिया रिकॉर्ड बनाना है।
लक्सा के रहने वाले 72 वर्षीय नरेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि वह पिछले साल नवंबर माह से ही स्केटिंग सीख रहे हैं। सराफा व्यवसायी नरेंद्र का कहना है कि स्केटिंग स्पोर्ट्स बहुत ही सुंदर व्यायाम है। इसके लिए वो हर रोज सुबह अस्सी घाट पर योग और आसन करने जाते हैं। जहां वह राष्ट्रीय स्केटर एके अंसारी की निगरानी में स्केटिंग की बारीकियों को भी सीखते हैं। जिससे राष्ट्रीय स्तर की सीनियर प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकें। हालांकि कोरोना संक्रमण के कारण अभी कोई टूर्नामेंट नहीं हो रहे हैं। बावजूद इसके खुद को फिट रखने के लिए नरेंद्र लगातार अभ्यास कर रहे हैं। वही अंसारी बताते है कि वह हर सुबह गंगा आरती, संगीत, योग के बाद 10 से 12 बच्चों को निशुल्क स्केटिंग सिखाते हैं। हालांकि स्केटिंग के बेहतर प्रशिक्षण के लिए 100 मीटर ग्राउंड की जरूरत होती है। मगर बच्चे अस्सी घाट के सुबहे बनारस के 40 मीटर के स्पेस में ही अभ्यास करते हैं, जिनमें से एक नरेंद्र भी हैं। उन्हें बच्चे दादाजी के नाम से जानते हैं। बीएचयू से ग्रेजुएट नरेंद्र स्केटिंग के अलावा योग, गदा, दौड़ का भी शौक रखते हैं। मगर स्केटिंग के सीनियर नेशनल में इंडिया रिकार्ड बनाने के लक्ष्य से रोजाना एक घंटे पसीना बहा रहे हैं।