{"_id":"5f57d83c8ebc3e54bf2cb3b5","slug":"sport-city-news-vns5461445153","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अक्तूबर से यूपी इंटर कॉलेज के खेलों इंडिया सेंटर में प्रशिक्षण की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अक्तूबर से यूपी इंटर कॉलेज के खेलों इंडिया सेंटर में प्रशिक्षण की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। यूपी इंटर कॉलेज में खुलने वाले पहले खेलो इंडिया सेंटर के लिए चार खेलों के प्रशिक्षकों का साक्षात्कार मंगलवार को पूरा हुआ। जिसमें हॉकी और फुटबाल के लिए 19 खिलाड़ियों ने साक्षात्कार दिया। चार खेलों के प्रशिक्षकों की तैनाती के बाद एक अक्टूबर से खेल प्रशिक्षण शुरू करने की तैयारी है।
प्रधानाचार्य रमेश प्रताप सिंह ने बताया दो दिवसीय साक्षात्कार में सात सितंबर को बास्केटबाल और एथलेटिक्स का और मंगलवार को हॉकी और फुटबाल के प्रशिक्षकों का साक्षात्कार लिया गया। जिसमें फुटबाल के लिए 9 और हॉकी के लिए 10 खिलाड़ियों ने साक्षात्कार दिया। खिलाड़ियों के दस्तावेजों के जांच पड़ताल के बाद चार की दो दिनों बाद फाइनल सूची भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ भेजी जाएगी। जिसके अंतिम निर्णय के बाद प्रशिक्षकों की तैनाती की जाएगी।
14 खेलों के तीन सेंटर और खोलने योजना
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि साई के तहत जनपद में तीन और खेलो इंडिया सेंटर खोले जाने की योजना है। जिसमें 14 खेल तीरंदाजी, एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, बैडमिंटन, साइकिलिंग, तलवारबाजी, हॉकी, जूडो, रोइंग, शूटिंग, तैराकी, टेबल टेनिस, भारोतोलन और कुश्ती का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए जिले में तीन स्थानों का चयन होना है। जिसके लिए 10 सितंबर तक इच्छुक विद्यालय, संस्थान या अन्य कोई भी जो उक्त खेलों में से तीन खेलों के प्रशिक्षण सुविधा देने योग्य होगा वह अपना एनओसी सिगरा स्थित डॉ संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम कार्यालय में जमा करा सकता है।