फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sport

अर्जुन अवार्ड के लिए काशी विशेष का नाम प्रस्तावित

Tue, 07 Jul 2020 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
sport
वाराणसी। वर्ष 2020 के अर्जुन अवार्ड के लिए काशी के अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी और भारतीय बास्केटबॉल पुरुष टीम के कप्तान विशेष भृगुवंशी का नाम एक बार फिर से प्रस्तावित किया गया है। विशेष के अलावा दो और बास्केटबॉल खिलाड़ियों का नाम उक्त पुरस्कार के लिए नामांकित किया है।
विज्ञापन

वाराणसी बास्केटबॉल संघ के सचिव विभोर भृगुवंशी ने बताया कि विशेष भृगुवंशी का नाम का प्रस्ताव तीसरी बार अर्जुन अवार्ड 2020 के लिए भारतीय बास्केटबॉल संघ द्वारा खेल मंत्रालय को भेजा गया है। संघ ने अवार्ड के लिए विशेष भृगुवंशी के साथ ही अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रसप्रीत सिद्धू तथा अरविंद अन्नादुरई का भी नाम मंत्रालय को भेजा है। 15 सालों से किसी भी पुरुष बास्केटबॉल खिलाड़ी को यह पुरस्कार मंत्रालय द्वारा अबतक नहीं दिया गया है। जिसमें विशेष भृगुवंशी का नामांकन भी पिछले तीन वर्षों से भेजा जा रहा है। भुवनेश्वर नगर कालोनी के रहने वाले विशेष ने अपने पूरे बास्केटबॉल करियर में कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम की कप्तानी की कमान संभाली है। जिसमें हाल ही में भारतीय बास्केटबॉल टीम ने साउथ एशियन गेम्स 2019 में स्वर्ण पदक जीता। विशेष 2006 से अबतक भारतीय बास्केटबॉल टीम के सदस्य हैं।
विज्ञापन

विशेष भृगुवंशी कई एशियाई प्रतियोगिताओं में टॉप टेन खिलाड़ियों में शुमार रहे हैं। जिसमें 2009 में एशियन चैंपियनशिप में टॉप टेन स्कोरर में इनका नाम था। 2017 में हुई यूबीए प्रो बास्केटबॉल लीग ( इंडो अमेरिकन) सीजन 4 के मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर भी बने। विशेष को 2008 में बास्केटबॉल विदाउट बॉर्डर्स में एशिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार प्राप्त हुआ था। विशेष भृगुवंशी पहले ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं जिनका चयन ऑस्ट्रेलियन राष्ट्रीय बास्केटबॉल लीग के लिए हुआ था। विशेष भृगुवंशी ने लगभग 45 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगभग 200 से ज्यादा मैच खेले हैं, जिनमें 10 स्वर्ण पदक, दो रजत पदक तथा एक कांस्य पदक प्राप्त किया है। वहीं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में विशेष भृगुवंशी ने अब तक नौ स्वर्ण पदक, तीन रजत पदक तथा तीन कांस्य पदक हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed