{"_id":"5ebaf9ef8ebc3e90541fefb1","slug":"sport-city-news-vns5246115100","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई सिलेंडर तो कोई आटे की बोरी उठाकर कर रहा अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई सिलेंडर तो कोई आटे की बोरी उठाकर कर रहा अभ्यास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। अक्सर जिम और स्टेडियम में पसीना बहाने वाले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर इन दिनों अपने घरों में अलग-अलग तरीके से अभ्यास करने में जुटे हुए हैं। कोई आटे की बोरी उठाकर स्कॉट का अभ्यास कर रहा है तो कोई ईंट और घर के रसोई गैस को उठाकर अभ्यास करने में जुटा है। मगर संभावित प्रतियोगिताओं को देखते हुए उनके लिए यह अभ्यास काफी नहीं है।
अक्तूबर और नवंबर में होंगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं
2019 के समोआ में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाली महिला वेटलिफ्टर सलोनी ने बताया कि वो घर पर आटे की बोरी और अपनी बहन को कंधे पर बैठाकर स्कॉट का अभ्यास करती है। लेकिन यह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए काफी नहीं। वहीं खिलाड़ी अभिषेक ने बताया कि मैंने घर पर सिलेंडर को ही अभ्यास का साधन बना लिया है। वेटलिफ्टिंग प्रशिक्षक देवेन्द्रनाथ गोस्वामी ने बताया कि सबकुछ ठीक रहा तो अक्तूबर और नवंबर महीने में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं होंगी। जिसकी तैयारी में खिलाड़ी कर रहे हैं। इसके लिए अभ्यास करना बहुत जरूरी है।