{"_id":"5c41d498bdec2273492d7822","slug":"spicejet-will-start-new-air-service-varanasi-to-jaipur-on-jaunary-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी से जयपुर के बीच स्पाइस जेट की नई विमान सेवा 20 जनवरी से, इतना है किराया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी से जयपुर के बीच स्पाइस जेट की नई विमान सेवा 20 जनवरी से, इतना है किराया
Sat, 19 Jan 2019 12:06 PM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: shashikant misra
Updated Sat, 19 Jan 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन को देखते हुए स्पाइस जेट एयरलाइंस नई विमान सेवा शुरू करने जा रहा है। यह विमान लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से पिंकसिटी जयपुर के बीच 20 जनवरी से उड़ान भरेगा। इस रूट पर इंडिगो और स्पाइस जेट की विमान सेवा पहले से ही संचालित है।
स्पाइस जेट का विमान सुबह आठ बजे जयपुर से वाराणसी आता है। इंडिगो का विमान अपराह्न तीन बजे जयपुर से आता है, लेकिन यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्पाइस जेट ने एक और विमान शुरू करने का निर्णय लिया है।
स्पाइस जेट का यह विमान एसजी 3521 शाम 4:55 बजे जयपुर से उड़ान भरकर 6:55 बजे वाराणसी पहुंचेगा। यही विमान एसजी 3522 बनकर रात आठ बजे उड़ान भरेगा जो रात्रि 10:05 बजे जयपुर पहुंचेगा। 90 सीटर इस विमान का बेसिक किराया 2,550 रुपये है।