{"_id":"5f7f00878ebc3e9ba96a70c6","slug":"spicejet-airline-service-to-new-delhi-now-company-changes-the-schedule-at-varanasi-airport","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नई दिल्ली के लिए अब सुबह भी विमान सेवा, इस एयरलाइन कंपनी ने शेड्यूल में किया बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई दिल्ली के लिए अब सुबह भी विमान सेवा, इस एयरलाइन कंपनी ने शेड्यूल में किया बदलाव
Thu, 08 Oct 2020 05:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 08 Oct 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
स्पाइस जेट
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों के बढ़ते दबाव को देखते हुए स्पाइस जेट ने अपने विमान शेड्यूल में बदलाव किया है। अब सुबह के समय भी यात्रियों को वाराणसी-नई दिल्ली आवागमन में कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
शनिवार से स्पाइस जेट विमान का संचालन नई दिल्ली के लिए सुबह 8.05 बजे होगा। यह विमान बाबतपुर से उड़ान भरकर 9.20 पर नई दिल्ली पहुंचेगा। सप्ताह के रविवार, सोमवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को संचालन रहेगा।
विज्ञापन
वहीं एसजी 185 विमान सुबह 10 बजे बाबतपुर से उड़ान भरेगा और 11.20 बजे नई दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेगा। यह विमान सेवा मंगलवार, बुधवार और शनिवार को जारी रहेगा। उधर, नई दिल्ली से भी वाराणसी आने के लिए सुबह 6.10 बजे और सुबह 7.40 बजे विमान सेवा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
दिल्ली-वाराणसी हवाई मार्ग पर अभी तक आने वाले विमान 10 बजे के बाद आते हैं, जबकि स्पाइसजेट का यह विमान सबसे पहले आएगा। स्पाइसजेट एयरलाइंस के यूपी सेल्स हेड राहुल सिंह ने बताया कि विमान सेवा सुबह में संचालित होने से यात्रियों को भी इसका काफी लाभ मिलेगा।