फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SpiceJet aircraft diverted to varanasi due to technical fault going from Ahmedabad to Patna

अहमदाबाद से पटना जा रहे विमान में सवार यात्रियों की हवा में अटकी सांसें, तकनीकी खराबी की वजह से वाराणसी डायवर्ट

Mon, 05 Oct 2020 02:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 05 Oct 2020 02:27 PM IST
विज्ञापन
SpiceJet aircraft diverted to varanasi due to technical fault going from Ahmedabad to Patna
स्पाइसजेट - फोटो : PTI

अहमदाबाद से पटना जा रहा स्पाइसजेट का विमान तकनीकी खराबी के कारण सोमवार को वाराणसी डायवर्ट हो गया। विमान सवान 80 यात्रियों की सासें काफी देर तक अटकी रहीं। स्पाइसजेट एयरलाइंस के विमान को वाराणसी एयरपोर्ट पर उतारा गया।

विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी खराबी ठीक होने के बाद विमान वाराणसी से पटना के लिए प्रस्थान करेगा। हालांकि कुछ यात्रियों को वाराणसी से पटना जाने वाले स्पाइसजेट के विमान में सीट खाली होने से 2:15 बजे पटना भेज दिया गया।
विज्ञापन



वहीं यात्रियों को वाराणसी एयरपोर्ट पर भोजन का प्रबंध किया गया। विमान को विशेषज्ञों द्वारा ठीक किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि विमान साढ़े 4 बजे तक ठीक होने के बाद पटना के लिए उड़ान भरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार स्पाइसजेट एयरलाइंस का विमान एसजी 8719 ने सोमवार को सुबह साढ़े 5 बजे अहमदाबाद से 80 यात्रियों को लेकर पटना एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी। विमान पटना हवाई क्षेत्र में पहुंच गया था और उतरने वाला था लेकिन तकनीकी खराबी होने के कारण विमान पटना में नहीं उतर सका।

उसके बाद पायलट ने एटीसी से संपर्क कर विमान को वाराणसी एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया। विमान सुबह 8 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचा और दोपहर तक वाराणसी एयरपोर्ट पर ही खड़ा रहा। स्पाइसजेट के स्थानीय स्टेशन प्रबंधक राजेश ने बताया कि विमान में तकनीकी खराबी के कारण वाराणसी एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर लाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed