फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SPG took over the command of security

एसपीजी ने संभाली सुरक्षा की कमान

Wed, 09 Dec 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी Updated Wed, 09 Dec 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
 SPG took over the command of security
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके जापानी समकक्ष शिंजो अबे के काशी आगमन के मद्देनजर मंगलवार से स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) ने यहां सुरक्षा तैयारियों की कमान संभाल ली।
विज्ञापन

दोनों वीवीआईपी के संभावित कार्यक्रम स्थल बाबतपुर एयरपोर्ट, होटल गेटवे के अलावा दशाश्वमेध घाट स्थित जल पुलिस चौकी पर पुलिस-प्रशासन के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था का नया खाका खींचा।
विज्ञापन

मंडलायुक्त, आईजी जोन और डीआईजी रेंज सहित अन्य उच्चाधिकारी बैठकों में शामिल हुए। इस बीच, केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों ने भी शहर में डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपनीय तरीके से चप्पे-चप्पे की टोह ली जा रही है।
एसपीजी के आईजी एसएस श्रीवास्तव मंगलवार दोपहर बाद नई दिल्ली से बाबतपुर एयरपोर्ट पर अपनी टीम के साथ पहुंचे। एयरपोर्ट पर पुलिस-प्रशासन, खुफिया एजेंसियों और एयरपोर्ट अथारिटी के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद सभी होटल गेटवे पहुंचे और नदेसर पैलेस का जायजा लेने के बाद वहां प्रस्तावित रात्रिभोज और प्रबुद्धजनों से मुलाकात सहित अन्य कार्यक्रमों के बारे में पुलिस-प्रशासन के उच्चाधिकारियों के साथ मंत्रणा की। शाम को स्थानीय प्रशासन के उच्चाधिकारियों के साथ एसपीजी की टीम दशाश्वमेध घाट पहुंची।
गंगा आरती देखने के बाद एसपीजी के अधिकारियों ने सुरक्षा के नजरिये से राजेंद्र प्रसाद घाट, शीतला घाट, निर्माणाधीन मंच, गंगा सेवा निधि की गली सहित आसपास के इलाके का निरीक्षण किया। दशाश्वमेध घाट की ओर जाने वाली सीढ़ियों से पहले बाईं तरफ वीडीए के अर्द्ध निर्मित वाहन स्टैंड के बारे में जानकारी ली।

इस दौरान जल पुलिस चौकी पर पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ एसपीजी के अधिकारियों ने गोपनीय बैठक भी की।
सुरक्षा जरूरी, पर आम जन की सुविधा का भी रहे ख्याल एसपीजी ने पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों से दो टूक कहा है कि काशी आ रहे दोनों वीवीआईपी की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर चूक नहीं होनी चाहिए। सुरक्षा तो जरूरी है ही लेकिन इसके चलते आमजन को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इसका भी ख्याल रखें। जरूरी है कि ड्यूटी में लगे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी, सुरक्षा कर्मी आमजन के साथ सलीके से पेश आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed