फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SPG officers reached Varanasi inspected PM Modi arrived route

Varanasi News: PM Modi की सुरक्षा में न हो कोई चूक, SPG ने काशी का किया निरीक्षण; एयरपोर्ट का कोना-कोना देखा

Fri, 10 May 2024 06:41 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 10 May 2024 06:41 PM IST
सार

Varanasi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड में है। पीएम की सुरक्षा को लेकर हर एहतियात बरतें जा रहे हैं। एसपीजी सहित पुलिस प्रशासन के लोग वाराणसी के हर क्षेत्र की अपने-अपने स्तर से जांच कर रहे हैं। नामांकन और रोड शो के दिन काफी भीड़ होने का अंदेशा लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
SPG officers reached Varanasi inspected PM Modi arrived route
वाराणसी में सुरक्षा के बाबत एसपीजी ने किया निरीक्षण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन, रोड शो और नामांकन के मद्देनजर स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के अफसरों का दल शहर पहुंचा। बाबतपुर एयरपोर्ट पर पुलिस-प्रशासन और अन्य विभागों के अफसरों के साथ बैठक के बाद एसपीजी ने प्रधानमंत्री के रोड शो का रूट देखा।

विज्ञापन




प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर बाबतपुर एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन स्थित सभागार में एडवांस सिक्योरिटी लायजनिंग बैठक हुई। अफसरों ने बताया कि पीएम मोदी एयरपोर्ट से सेना के हेलिकॉप्टर से बीएचयू हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। एप्रन पर उनकी अगवानी गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के अन्य शीर्ष नेता करेंगे।
विज्ञापन


बैठक के बाद एसपीजी के अफसरों ने टर्मिनल भवन, ऑपरेशनल एरिया, स्कैनर सहित एक-एक बिंदु का गहनता से निरीक्षण किया। रात 10 बजे से एसपीजी के अफसरों ने प्रधानमंत्री के रोड शो के रूट लंका स्थित मालवीय चौराहा, अस्सी, शिवाला, सोनारपुरा, गोदौलिया, बांसफाटक होते हुए श्री काशी विश्वनाथ धाम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मंथन इस बात पर भी किया गया कि रोड शो में वापसी के दौरान प्रधानमंत्री विश्वनाथ धाम से गोदौलिया, गिरजाघर, लक्सा, रथयात्रा, महमूरगंज होते हुए बरेका स्थित गेस्ट हाउस जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed