{"_id":"607208fe8ebc3e59281ad55a","slug":"speed-of-corona-does-not-affect-development-works-varanasi-news-vns584428443","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की रफ्तार का विकास कार्यों पर असर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की रफ्तार का विकास कार्यों पर असर नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कोरोना के बढ़ते मामलों का असर अभी शहर में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों पर नहीं पड़ा है। हालांकि, मॉनिटरिंग करने वाली एजेंसियों के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना केसों की यही रफ्तार रही तो आने वाले दिनों में दिक्कत हो सकती है। यहां काम करने वाले मजदूर अब थोड़ा डरने लगे हैं।
सेतु निगम के परियोजना अधिकारी रोहित मिश्र ने बताया कि आशापुर आरओबी और फुलवरिया फोरलेन का काम चल रहा है। होली के बाद जो मजदूर आए हैं, वो काम कर रहे हैं। राजकीय निर्माण निगम के परियोजना अधिकारी ने बताया कि दीनदयाल अस्पताल में 50 बेड के अस्पताल और गोदौलिया-दशाश्वमेध मार्ग के फिनिशिंग का काम चल रहा है। होली के समय छुट्टी पर घर गए मजदूर वापस आ गए हैं। अभी काम पर कोरोना का कोई असर नहीं है, लेकिन कोरोना की यही रफ्तार रही तो मजदूरों का पलायन शुरू हो जाएगा।
इनसेट
नाइट कर्फ्यू से नहीं हो पा रहा स्मार्ट सिटी का काम
स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक डी वासुदेवन ने बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत शहर में कई काम चल रहे हैं। गोदौलिया पार्किंग का काम चल रहा है। कोरोना का असर अभी काम पर नहीं है, लेकिन मजदूर डर रहे हैं। आगे क्या स्थिति होगी यह बताना मुश्किल है। नाइट कर्फ्यू के चलते सड़क पर होने वाला काम अभी नहीं कराया जा रहा है। अंदर का काम हो रहा है। नाइट कर्फ्यू के दौरान पास जारी किया जाएगा ताकि काम तेजी से हो सके।