फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Speed kills: Three including uncle and nephew died in road accidents in jaunpur

रफ्तार की मारः सड़क हादसों में चाचा-भतीजा समेत तीन की मौत

Tue, 11 Feb 2020 11:30 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 11 Feb 2020 11:30 AM IST
विज्ञापन
Speed kills: Three including uncle and nephew died in road accidents in jaunpur
अस्पताल में रोते-बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

जौनपुर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में मंगलवार को चाचा-भतीजा समेत तीन की मौत हो गई। खुटहन में एक समारोह से लौट रहे चाचा-भतीजा को कार ने चपेट में ले लिया। वहीं शाहगंज में मिनी बस ने बाइक सवार ममेरे भाइयों को टक्कर मार दी, जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर है।

विज्ञापन


शाहगंज क्षेत्र के बढ़ौना गांव के समीप लखनऊ-बलिया मार्ग पर मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार से जा रही एक विद्यालय की मिनी बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक सौरभ कुमार (20) पुत्र कमलेश निवासी बारा खेतासराय की मौके पर मौत हो गई। उसका ममेरा भाई विवेक पुत्र शंभूलाल निवासी बढ़ौना गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव व मिनी बस को कब्जे में ले लिया उधर, खुटहन थाना क्षेत्र के कोकना गांव के जय गुरुदेव आश्रम के मोड़ पर सोमवार की देर रात्रि बाइक सवार चाचा भतीजे की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। गोपालापुर गांव निवासी राजनाथ गौतम पुत्र फुन्नन और उनका भतीजा सचिन सोमवार की शाम शेखपुर सुतौली गांव स्थित रिश्तेदारी में आयोजित कार्यक्रम से लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल रोड से प्रयागराज वाया शाहगंज मार्ग के मोड़ पर मुड़ रहे थे कि पीछे से तेज गति से आ रही एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में चाचा राजनाथ (36) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भतीजा सचिन (15) गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सीएससी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। वहां ले जाते समय उसने रास्ते में भी दम तोड़ दिया। घटना देर रात्रि लगभग 11 बजे की होने के चलते पुलिस शव को कब्जे में लेकर घंटों शिनाख्त का प्रयास करती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed