फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Speed havoc in Varanasi Jaunpur resident death on spot after vehicle hit bike

वाराणसी में रफ्तार का कहरः अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, जौनपुर निवासी युवक की मौत

Mon, 28 Jun 2021 10:54 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 28 Jun 2021 10:54 AM IST
सार

वाराणसी में बीते 12 घंटे में दो अलग-अलग सड़क हादसे में डॉक्टर सहित जौनपुर निवासी युवक की जान चली गई। बाइक सवार जौनपुर निवासी युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आया तो वहीं सोमवार सुबह डॉक्टर की स्कूटी को सीमेंट-कंक्रीट मिक्सर मशीन ने रौंद दिया

विज्ञापन
Speed havoc in Varanasi Jaunpur resident death on spot after vehicle hit bike
जौनपुर के युवक की सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ-वाराणसी फोर लेन हाईवे स्थित रामपुर ओवर ब्रिज के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। फूलपुर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। घटना रविवार देर रात की है। जौनपुर के नेवादा निवासी ऋषिकेश सिंह (41) किसी काम के लिए बाइक से वाराणसी आ रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से रामपुर ओवर ब्रिज के पास घायल हो गए। घटना स्थल से गुजर रहे हिंदू जागरण मंच के प्रांत अध्यक्ष गौरीश सिंह ने एंबुंलेस सहित पुलिस को सूचना दी। खून से लथपथ युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडरा में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से पहचान हुई। पुलिस ने परिजनों को घटना के बाबत सूचना दी। हादसे की सूचना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन

स्कूटी सवार डॉक्टर की मौत

वाराणसी के बुलानाला इलाके में सोमवार की सुबह सीमेंट-कंक्रीट मिक्सर मशीन वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार डॉ. अकबर अली (61) की मौत हो गई। दालमंडी के चमामा गली निवासी डॉ. अकबर रामकटोरा स्थित हॉस्पिटल जाने के लिए निकले थे। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सीमेंट-कंक्रीट मिक्सर मशीन को कब्जे में ले लिया है।
दुर्घटना के बाद उक्त वाहन का चालक फरार हो गया है। इंस्पेक्टर कोतवाली बृजेश सिंह ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। पूर्वांचल हज सेवा समिति के सचिव, नीमा व रेडक्रॉस सोसाइटी के वरिष्ठ सदस्य डॉ अनवर अली वाराणसी के एक चर्चित सर्जन थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed