फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Special trains passing through Varanasi will remain affected due to tractor rally

किसानों की ट्रैक्टर रैली से बेपटरी होगी रेल व्यवस्था, वाराणसी से गुजरने वाली ये ट्रेनें होंगी प्रभावित

Mon, 25 Jan 2021 09:19 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 25 Jan 2021 09:19 PM IST
विज्ञापन
Special trains passing through Varanasi will remain affected due to tractor rally
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

गणतंत्र दिवस और ट्रैक्टर रैली को देखते हुए कुछ ट्रेनों के समय में रेलवे ने परिवर्तन किया है। खास कर नई दिल्ली से खुलने वाली ट्रेनों के समय में बदलाव हुआ है। वहीं पीडीडीयू नगर स्टेशन से होकर अप-डाउन करने वाली 02367 व 02368 आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर स्पेशल ट्रेन 26 व 27 जनवरी को निरस्त रहेगी। वहीं वाराणसी से गुजरने वाली कुछ ट्रेनें भी प्रभावित होंगी।

विज्ञापन


उत्तर रेलवे लखनऊ के रेल अधिकारियों के अनुसार आनंद विहार से रक्सौल तक चलने वाली 04008 सद्भावना एक्सप्रेस आनंद विहार से अपने तय समय शाम 4.30 बजे के स्थान पर रात 8.30 बजे रक्सौल के लिए खुलेगी। यह ट्रेन कैंट, वाराणसी सिटी से होते हुए रक्सौल जाएगी। आंनद विहार से सीतामढ़ी जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय शाम 6 बजे के बजाय रात 9.20 बजे आनंद विहार टर्मिनल से रवाना होगी। यह ट्रेन भुल्लनपुर, कैंट, सारनाथ स्टेशन होते हुए सीतामढ़ी जाएगी।

विज्ञापन

वहीं 02220 सुहेलदेव स्पेशल एक्सप्रेस आनंद विहार स्टेशन से शाम 6.50 बजे के बजाय रात 9.40 बजे खुलेगी। उत्तर रेलवे के रेल अधिकारियों के अनुसार 26 व 27 जनवरी को खुलने वाली 02367 व 02368 आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर स्पेशल ट्रेन निरस्त रहेगी। यह ट्रेन पीडीडीयूनगर स्टेशन से होकर अप-डाउन करती है।

अहमदाबाद-वाराणसी एक्सप्रेस के समय में बदलाव

परिचालन कारणों के चलते कुछ ट्रेनों को संशोधित समयानुसार चलाया जा रहा है। इसके तहत 28 जनवरी से 09167 अहमदाबाद-वाराणसी साबरमती स्पेशल ट्रेन सप्ताह में चार दिन अहमदाबाद से रात 11 बजे छूटकर तीसरे दिन सुबह 9.45 बजे कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वापसी दिशा में 09168 वाराणसी-अहमदाबाद साबरमती स्पेशल सप्ताह में चार दिन 31 जनवरी से अग्रिम सूचना तक कैंट स्टेशन से दोपहर 2.30 बजे खुलेगी और तीसरे दिन रात 1.10 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed