{"_id":"5f00d49a8ebc3e42fd1f6849","slug":"special-train-engine-overtakes-bogi-at-cantt-railway-station-stirred-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट रेलवे स्टेशन पर बोगी को पीछे छोड़ आगे निकला स्पेशल ट्रेन इंजन, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंट रेलवे स्टेशन पर बोगी को पीछे छोड़ आगे निकला स्पेशल ट्रेन इंजन, मचा हड़कंप
Sun, 05 Jul 2020 12:42 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 05 Jul 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन। (सांकेतिक तस्वीर)।
कैंट रेलवे स्टेशन पर शनिवार की अपराह्न उस समय हड़कंप मच गया जब अहमदाबाद से गोरखपुर जा रही स्पेशल ट्रेन की बोगी को छोड़ इंजन आगे निकल गया। गार्ड के वायरलेस पर सूचना पाकर ड्राइवर वापस इंजन को लेकर बोगी के पास पहुंचा। ऑपरेटिंग लॉक खुल जाने के कारण यह घटना हुई। इस मामले में उच्चाधिकारियों ने एक जांच टीम गठित की है।
विज्ञापन
अहमदाबाद से गोरखपुर जा रही स्पेशल ट्रेन अपराह्न तीन बजे कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंची। इस दौरान निर्धारित ठहराव के बाद जैसे ही ट्रेन गोरखपुर के लिए खुली तो इंजन से सटी बोगी का ऑपरेटिंग लॉक किसी तरह खुल गया।
विज्ञापन
ड्राइवर को इसकी जानकारी नहीं हुई और इंजन आगे निकल गया। गार्ड ने वायरलेस से ड्राइवर को सूचना दी। इसके बाद ड्राइवर वापस इंजन को लेकर बोगी के पास पहुंचा तो कैरेज एंड वैगन के कर्मचारियों ने ऑपरेटिंग लॉक को बंद किया। डीएमई नितेश पांडेय ने इस घटना की जांच बैठा दी है।
विज्ञापन