{"_id":"5df208e18ebc3e87e915c75b","slug":"special-secretary-inspected-district-hospital-ghazipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जब जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंच गए विशेष सचिव, जानें क्या था डॉक्टरों का रिएक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंच गए विशेष सचिव, जानें क्या था डॉक्टरों का रिएक्शन
Thu, 12 Dec 2019 03:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 12 Dec 2019 03:01 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में विशेष सचिव।
- फोटो : अमर उजाला।
गाजीपुर जिला अस्पताल की लचर व्यवस्था को देखने गुरुवार को ठीक सवा दस बजे विशेष सचिव समीर वर्मा जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल के एक-एक कार्यालयों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
सबसे पहले वह सीएमओ कार्यालय पहुंचे। वहां दफ्तर का जायजा लेने के बाद जिला अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में घुसने के साथ ही आयुष्मान के आईटी मैनेजर से मिले। उनसे आयुष्मान कार्ड के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद इंजेक्शन कक्ष में घुसे और मरीजों से पूछताछ की, फिर डॉक्टर रूम और प्लाटर रूम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चिकित्सक और मरीजों से बात कर जानकारी ली। इसके बाद मरीजों के वार्ड और इमरजेंसी को खंगाला। जगह-जगह खामियां मिलने पर डांट-फटकार लगाई।
Trending Videos
प्रमुख सचिव के आगमन की पूर्व सूचना पर अस्पताल में साफ- सफाई एक दिन पहले से चल रही थी। जगह-जगह कर्मचारियों को तैनात किया गया था। कभी समय से न आने वाले भी ठीक समय से पहुंचे थे।