फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Special rituals to conquer Corona from world famous Ganga Aarti

विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती से Corona पर विजय पाने के लिए हुआ विशेष अनुष्ठान

Thu, 02 Apr 2020 10:17 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 02 Apr 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Special rituals to conquer Corona from world famous Ganga Aarti
मां गंगा की आरती करते पं. किशोरी रमण दुबे बाबू महाराज - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना वायरस के संक्रमण ने जहां समूचे पृथ्वी के निवासियों को अपने खौफ से डरा रखा है तो दूसरी तरफ शिव की नगरी काशी भी इससे अछूती नहीं है । आलम यह है कि यहां के सभी देव स्थान सहित नित्य होने वाली विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में भी पर्यटकों सहित श्रद्धालुओं की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक है।

विज्ञापन


गंगोत्री सेवा समिति द्वारा गुरुवार को इस वैश्विक महामारी पर विजय प्राप्त करने हेतु विशेष आरती का आयोजन किया गया । काशी में गंगा आरती के सूत्रधार और दशाश्वमेध घाट पर नित्य आरती संपादित कराने वाले पं. किशोरी रमण दुबे बाबू महाराज ने दो दशक बाद आज माता गंगा से अनुनय-विनय के लिए स्वयं गंगा आरती की।
विज्ञापन

 

Special rituals to conquer Corona from world famous Ganga Aarti
मां गंगा की आरती करते पं. किशोरी रमण दुबे बाबू महाराज - फोटो : अमर उजाला
गंगा आरती के पूर्व मइया का विधिपूर्वक षोड्षोपचार पूजन के पश्चात विशेष पूजन संपन्न करने के साथ गंगा के जल प्रवाह में असंख्य दीप भी प्रवाहित किए गए। आज की गंगा आरती विश्व पर आये इस संकट से निजात और विश्व शांति के लिए समर्पित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed