{"_id":"5ee3bcb28ebc3e42f66d7408","slug":"speaking-to-health-department-there-is-no-problem-in-covid-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग से बोल रहा हूं, कोविड हॉस्पिटल में कोई परेशानी तो नहीं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग से बोल रहा हूं, कोविड हॉस्पिटल में कोई परेशानी तो नहीं...
Fri, 12 Jun 2020 11:04 PM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: विचित्र सिंह
Updated Fri, 12 Jun 2020 11:04 PM IST
सार
- भर्ती मरीजों से हर दिन लिया जा रहा फ़ीडबैक
- सीएम आफिस में शिकायत के बाद से व्यवस्था लागू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हम स्वास्थ्य विभाग से बोल रहे हैं। आपको हॉस्पिटल में कोई परेशानी तो नहीं है। समय पर दवा, जांच, इलाज हो रहा है न। समय से साफ सफाई और खाना अच्छा है? इस तरह स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों से हर दिन फोन कर फीडबैक लिया जा रहा है। पिछले दिनों सीएम आफिस में खानपान, सफाई आदि को लेकर की गई शिकायत और फिर सीएम योगी आदित्यनाथ के कड़े निर्देश के बाद ही यह व्यवस्था शुरू हुई है।
विज्ञापन
इस समय बीएचयू, दीनदयाल अस्पताल ईएसआई हॉस्पिटल में 83 संक्रमित मरीज भर्ती हैं। पिछले दिनों जिस तरह से बीएचयू दीनदयाल और ईएसआई में भर्ती मरीजों ने सीएम ऑफिस से लिए गए फीडबैक में खानपान साफ सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया था, उसको लेकर सीएम की नाराजगी के बाद अब सीएमओ ऑफिस से रोजाना एक-एक मरीज को फोन कर उनके व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
मरीजों से डाक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ के वार्ड में आने, समय पर दवा जांच के साथ ही खानपान की गुणवता और साफ सफाई पर भी बात की जा रही है। इस बारे में पूछे जाने पर सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि भर्ती मरीजों की मॉनिटरिंग को जा रही है और उन्हें हर संभव सुविधाएं भी दी जा रही हैं।
विज्ञापन