{"_id":"5edb7d858ebc3e9082569219","slug":"sp-suspended-constable-after-did-not-return-after-leave-police-saved-a-man-life-jumped-into-well-in-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी पर गया सिपाही नहीं लौटा तो एसपी ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी पर गया सिपाही नहीं लौटा तो एसपी ने किया निलंबित
Sat, 06 Jun 2020 07:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 06 Jun 2020 07:25 PM IST
विज्ञापन
पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में फरवरी माह में तीन दिन की छुट्टी लेकर गए सिपाही के अब तक वापस नही आने पर अनुशासनहीनता में पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने शनिवार को उसे निलंबित कर दिया। आरक्षी सुरेश कुमार वर्मा की तैनाती विंध्य धाम सुरक्षा के लिए की गई थी।
विज्ञापन
वह 25 फरवरी को तीन दिन का अवकाश लेकर गया था। इसके बाद वह ड्यूटी पर वापस नहीं आया। उसके घर संपर्क किया गया, इसके बाद भी वह ड्यूटी पर वापस नहीं आया। जिसके बाद समय से वापस ना आकर लगातार अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण पुलिस अधीक्षक ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
एसपी ने कहा पुलिस का काम अनुशासन में रहकर कार्य करना है। ऐसे में महीनों से लापता सिपाही के खिलाफ अनुशासनहीनता में निलंबन की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन विज्ञापन