फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SP surrounded the government through the player cordon program

सपा ने खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम के जरिये सरकार को घेरा

Mon, 30 Aug 2021 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
SP surrounded the government through the player cordon program
सपा ने खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम के जरिये सरकार को घेरा। मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उनको समर्पित राष्ट्रीय खेल दिवस पर सपा ने शिवपुर स्थित ओलंपियन विवेक सिंह मिनी स्टेडियम में खिलाड़ियों का सम्मान किया। सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने कहा कि खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया में धांधली की जा रही है। इससे प्रतिभावान खिलाड़ियों में हताशा हो रही है।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए पर्याप्त उपकरण नहीं मिल रहे हैं। न तो उन्हें पोषक आहार दिया जा रहा है और न ही उन्हें बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। इस मौके पर आनंद मोहन गुड्डू, शालिनी यादव, अजय चौधरी, राजेश यादव, डॉ. ओपी सिंह, हरीश नारायण बग्गड़, पूजा यादव, ओपी पटेल, संदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, युवजन सभा की ओर से नृत्तमपुर में 17 खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में अंकित कुमार यादव, अभिषेक बिंद, आशा राय, मिलन पाल, रामजनम राय, सूरज यादव, शेषनाथ यादव, आकाश बिंद, मनीष यादव, राहुल यादव, राहुल पटेल, जयशंकर बिद, राजीव रंजन यादव, शिवम राय, दयाराम यादव, गोपाल तिवारी, अशोक कुमार यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवजन सभा के प्रदेश सचिव बने समन यादव
समन कुमार यादव को समाजवादी युवजन सभा का प्रदेश सचिव बनाया गया है। समन पार्टी के वरिष्ठ नेता लालू यादव के पुत्र हैं। उनके मनोनयन पर पार्टी के नेताओं ने बधाई दी। बधाई देने वालों में स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा, शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव, विष्णु शर्मा, मनोज राय धूपचंडी, वीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, बहादुर सिंह यादव, वरुण सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed