फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SP's district panchayat members will vote at the behest of the party

पार्टी के कहने पर सपा के जिला पंचायत सदस्य करेंगे वोटिंग

Sat, 19 Jun 2021 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
SP's district panchayat members will vote at the behest of the party
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सपा और भाजपा ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। सपा के जिला पंचायत सदस्यों ने लखनऊ में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। पार्टी के कहने पर वोटिंग करने का फैसला लिया है। उधर, भाजपा ने भी सभी सदस्यों को अपने पाले में करने का दावा किया है। कांग्रेस की ओर से अभी रणनीतिक घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन

सपा जिला अध्यक्ष सुजीत यादव ने कहा कि भाजपा को पता है कि वह जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव नहीं जीत पाएंगे। इस नाते अब चुनाव को अपने पाले में करने की तरह का हथकंडा अपना रहे हैं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश्वर पटेल ने कहा कि बैठक हुई है, लेकिन अभी पंचायत चुनाव की रणनीति नहीं तय की गई । जल्द ही संगठन के सभी पदाधिकारियों बड़े नेताओं से बातचीत करके फैसला ले लिया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि पार्टी पूर्ण तरीके से तैयार है। संगठन जिसे नामित करेगी उसके पक्ष में 26 सदस्य वोटिंग करेंगे। माना जा रहा है कि 26 जून को होने वाले नामांकन के पहले प्रदेश संगठन की ओर से भाजपा के प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी। इसके लिए जिला पंचायत सदस्यों से संपर्क अभियान शुरू कर दिया गया है। माना जा रहा है भाजपा की ओर से पूनम मौर्या प्रत्याशी होंगी। उधर सपा ने पहले ही चंदा यादव को अपने प्रत्याशी बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed