फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sp mp ramkishun yadav

सरकार के इशारे पर सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न: रामकिशुन यादव

Thu, 17 Sep 2020 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
sp mp ramkishun yadav
सूबे में बढ़ती महंगाई, अपराध, बेरोजगारी व निजीकरण के विरोध में आंदोलन कर रहे कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज से समाजवादी पार्टी में जबरदस्त आक्रोश है। चंदौली के पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, डॉ उमाशंकर सिंह यादव, लालजी सोनकर, गोलू जायसवाल, प्रधान किशन जायसवाल, किरन जायसवाल, अकरम अंसारी, शंभूनाथ यादव बुधवार को मंडलीय अस्पताल पहुंचे। यहां लाठीचार्ज में घायल होने के बाद भर्ती कार्यकर्ता राहुल सिंह यादव, राहुल सोनकर, संदीप सिंह से मिलकर उनका हाल जाना। इसके बाद पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की और जिला प्रशासन पर एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया। कहा कि सरकार के इशारे पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न व फर्जी मुकदमे में बंद करने का कुचक्र जारी है। पहली प्राथमिकता जेल में बंद कार्यकर्ताओं को छुड़ाना है। अब सड़क से लेकर संसद व विधान मंडलों में मामला उठेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed