{"_id":"592b00034f1c1bed14bdacbf","slug":"sp-mla-suresh-pasi-caught-with-ten-lakh-ruppes-at-airport","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सपा विधायक के पास मिले 10.45 लाख रुपये, एयरपोर्ट पर आयकर अधिकारियों ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा विधायक के पास मिले 10.45 लाख रुपये, एयरपोर्ट पर आयकर अधिकारियों ने रोका
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 28 May 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
सैदपुर के विधायक पत्नी के साथ मुंबई से वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे थे
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को आयकर विभाग के अधिकारियों ने गाजीपुर के सैदपुर से सपा विधायक सुभाष पासी को 10.45 लाख रुपये नकद मिलने पर उन्हें रोक लिया। विधायक अपनी पत्नी के साथ मुंबई एयरपोर्ट से सुबह 9.10 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे।
एयरपोर्ट पर ही टीम ने उन्हें रोककर पूछताछ की। बाद में साक्ष्य दिखाने के बाद उन्हें रुपये सहित जाने दिया गया।
आयकर निदेशक (जांच) अभय ठाकुर ने बताया कि मुंबई एयर इंटेलीजेंस से सूचना मिली थी कि विधायक सुभाष पासी अपनी पत्नी के साथ काफी नकदी लेकर वाराणसी जा रहे हैं।
सूचना के आधार पर एयरपोर्ट पर खुफिया विभाग और आयकर की टीम अलर्ट हो गई थी। सुबह जैसे ही वे एयरपोर्ट पहुंचे, उनसे पूछताछ कर जांच-पड़ताल की गई। जांच में विधायक के पास से 10.45 लाख रुपये मिले।
विज्ञापन
विधायक ने मुंबई से ई-मेल के जरिए नकदी का विवरण मुहैया करा दिया जो जांच में सही पाया गया। इसके बाद विधायक को जाने दिया गया।

मेरी जनप्रियता से बौखलाए लोगों का घटिया षड्यंत्र
सपा विधायक सुभाष पासी
- फोटो : अमर उजाला
सपा विधायक सुभाष पासी ने कहा कि मेरे बढ़ते राजनीतिक कद के खिलाफ बड़ी साजिश के तहत यह तथ्यहीन खबर प्रचारित की गई है। मेरी जनप्रियता से बौखलाए लोगों का यह घटिया षड्यंत्र है। इसका जवाब जनता ही उन लोगों को देगी।
विधायक सुभाष पासी को वाराणसी के लालबहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर रोके जाने की खबर के मिलने और विधायक के आने की खबर पाकर उनके समर्थक सिधौना सपा कार्यालय तथा सैदपुर कार्यालय पर इकट्ठा हो गए और विधायक के समर्थन में नारेबाजी की।
इसके पूर्व विधायक ने मुंबई से आने पर सपा के रामकरन यादव के आवास पर जाकर उनके पुत्र डॉ. जय सिंह यादव की बेटी के असामयिक निधन पर शोक व्यक्क्त किया। इस मौके पर उन्होंने एमएलसी विजय यादव से काफी देर तक बात की।