फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SP leader Manoj Singh Kaka anticipatory bail plea will be heard on March 4

Varanasi News: सपा नेता की अग्रिम जमानत अर्जी पर चार मार्च को होगी सुनवाई, आमजन को उकसाने का है आरोप

Tue, 25 Feb 2025 12:16 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 25 Feb 2025 12:16 AM IST
सार

सरकार के खिलाफ आमजन को उकसाने के आरोपी सपा नेता की अग्रिम जमानत अर्जी पर चार मार्च को सुनवाई होगी। 

विज्ञापन
SP leader Manoj Singh Kaka anticipatory bail plea will be heard on March 4
अदालत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सरकार के खिलाफ आमजन को उकसाने के आरोपी सपा नेता मनोज सिंह काका की ओर से अग्रिम जमानत अर्जी जिला जज संजीव पांडेय की कोर्ट में दाखिल की गई। इस मामले में कोर्ट ने सुनवाई के लिए चार मार्च की तिथि नियत की है।

विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के मुताबिक छात्रा स्नेहा सिंह जवाहर नगर एक्सटेंशन कॉलोनी में रामेश्वरम हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी करती थी। बीते एक फरवरी को उसका शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों ने हरिश्चंद्र घाट पर अंत्येष्टि की। 
विज्ञापन


इसी तरह से काशी आए तीन श्रद्धालुओं की मौत उनकी बीमारी की वजह से हुई थी। इन दोनों ही मामलों को लेकर सपा नेता मनोज सिंह काका ने एक्स पर भ्रामक तथ्यों का प्रचार-प्रसार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार और पुलिस की छवि धूमिल करने की कोशिश की। ऐसी स्थिति उत्पन्न करने का प्रयास किया जिससे लोग उन्मादित होकर सड़क पर उतर कर कानून व्यवस्था को प्रभावित करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed