फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SP is developing, BJP to give a statement F. Golam Osmani in

सपा विकास कर रही, भाजपा बयान देने में मगन

Thu, 13 Aug 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 13 Aug 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
SP is developing, BJP to give a statement F. Golam Osmani in

सूबे में विकास की बयार बह रही है जबकि भाजपा नेता केवल बयान देने में मगन हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता के साथ धोखा कर रहे हैं। छल करने वालों से सजग रहने की जरूरत है।

विज्ञापन

 ये बातें बुधवार को सपा की सप्ताह भर चली जनसंदेश साइकल यात्रा के समापन पर बुधवार को जिला मुख्यालय पर हुई सभा के मुख्य अतिथि लोक निर्माण एवं सिंचाई राज्यमंत्री सुरेंद्र पटेल ने कही। इससे पहले शहर के सभी 90 वार्डों और गांवों से नेता साइकल जलूस लेकर मुख्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि सात दिनों की साइकिल यात्रा में आपने हर वार्ड और गांव में जाकर लोगोें को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। सबको बताया कि प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग का विकास करने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 पूर्व मंत्री शतरुद्र प्रकाश ने कहा कि सरकार ने सूबे में विकास के काम किए हैं। इसी तरह का जोश बना रहा तो सपा को वर्ष 2017 में चुनाव जीतने से कोई रोक नहीं सकता है। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि एक मरीज को ढाई लाख रुपये देकर प्रधानमंत्री बार-बार प्रचारित कर रहे हैं जबकि बनारस में मुख्यमंत्री कोष से इलाज के लिए ढाई करोड़ रुपये जरूरतमंदों को दिए जा चुके हैं।
पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, जिलाध्यक्ष सतीश फौजी, महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुमन यादव, अखिलेश मिश्र, विधायक महेंद्र पटेल, वाराणसी के प्रभारी एसएन सिंह,  इस्तकबाल कुरैशी, डा. ओपी सिंह, प्रदीप जायसवाल, रीबु श्रीवास्तव, सुधीर सिंह, राजेंद्र त्रिवेदी प्रियांशु यादव ने विचार व्यक्त किए।

 वरुण सिंह, अक्षय पांडेय, महेंद्र पाल पिंटू,  कामेश्वर दीक्षित किशन, आशुतोष सिन्हा, विजय जायसवाल, राजू यादव, राजेश मिश्रा, प्रशांत जायसवाल, राधाकृष्ण यादव, रितेश केशरी आदि नेता जुलूस लेकर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed