{"_id":"5f3a173509f4430c540d769b","slug":"sp-dismissed-three-policemen-on-indiscipline-in-jaunpur-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अनुशासनहीनता पर बरसे एसपी, तीन पुलिसकर्मियों को किया बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अनुशासनहीनता पर बरसे एसपी, तीन पुलिसकर्मियों को किया बर्खास्त
Mon, 17 Aug 2020 11:05 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:05 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना सूचना के अनधिकृत रूप से ड्यूटी पर लंबे समय तक अनुपस्थित रहने पर जौनपुर एसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर दिया है। इसमें नेवढ़िया थाने का कुक और मुंगराबादशाहपुर थाने का फॉलोवर भी शामिल हैं। तीनों पुलिसकर्मियों पर पहले भी लापरवाही पर कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन
आजमगढ़ जिले में तैनात आरक्षी हरीश कुमार को एक जुलाई 2019 को तबादले के बाद आजमगढ़ से जौनपुर के लिए रवाना किया गया था। वह अनधिकृत रूप से 216 दिन बाद एक फरवरी को उपस्थित हुआ। मामले की सीओ सदर नृपेंद्र से जांच कराई गई, जिसमें आरक्षी को 216 दिनों तक अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने का दोषी पाया गया।
विज्ञापन
नेवढ़िया थाने में कुक के पद पर तैनात धनन्जय उपाध्याय को पूर्व की एक जांच के मामले में बयान दर्ज कराने पांच फरवरी को थाने से पुलिस लाइंस भेजा गया था, मगर वह न तो पुलिस लाइंस पहुंचा और न ही थाने में आमद कराई। इस पर उसे निलंबित किया गया था। 104 दिन बाद धनन्जय ने पुलिस लाइंस में आमद कराई।
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर थाने के फॉलोवर मोहम्मद आमीन को वर्ष 2019 से ही ड्यूटी पर लगातार अनुपस्थित है। उसकी ओर से न तो छुट्टी ली गई और न ही कोई सूचना उपलब्ध कराई गई।
एसपी अशोक कुमार ने बताया कि जांच में तीनों के विरूद्ध आरोप प्रमाणित हुए हैं। पुलिस जैसे अनुशासित बल में रहते हुए इनका यह आचरण अति गंभीर कदाचार की श्रेणी में है। लिहाजा तीनों को बर्खास्त किया गया है।