फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SP chief Akhilesh Yadav lashed out at BJP after visiting Vishwanath temple

वाराणसी में बोले अखिलेश यादव: 'सपा की कैबिनेट ने विश्वनाथ धाम निर्माण को मंजूरी दी, ठप्पा भाजपा का लग गया'

Fri, 10 Feb 2023 01:47 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 10 Feb 2023 01:47 PM IST
सार

वाराणसी में अखिलेश यादव ने सरकार पर खूब प्रहार किए। बोले-  सपा की कैबिनेट ने विश्वनाथ धाम निर्माण को मंजूरी दी थी। चाहे वह जमीन अधिग्रहण का मामला हो या फिर निर्माण का। इनके केंद्रीय मंत्री के कहने पर मैंने ठेका दिया और जो बिजली विश्वनाथ धाम में भूमिगत दिख रही है वह समाजवादियों की देन है।

विज्ञापन
SP chief Akhilesh Yadav lashed out at BJP after visiting Vishwanath temple
वाराणसी में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि एक अडाणी सब पर भारी है। चाहे आप के गलत फैसले लेने के कारण दोस्त को बढ़ावा मिला हो लेकिन इस मुसीबत की घड़ी में तो उनको दोस्त का साथ देना चाहिए। इसी पर गाना बना है यह दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे। मुसीबत में दोस्त की पहचान होती है दोस्त को मुसीबत में साथ खड़ा होना चाहिए। आम जनता, एलआईसी और एसबीआई का पैसा डूब जाएगा। 
विज्ञापन

 

SP chief Akhilesh Yadav lashed out at BJP after visiting Vishwanath temple
बाबा के दरबार में अखिलेश - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि मैंने बाबा से आशीर्वाद लिया है कि आम जनता का जीवन बेहतर हो। विश्वनाथ धाम कॉरिडोर की नींव जब रखी गई थी उस समय सपा की सरकार थी। सपा की कैबिनेट ने विश्वनाथ धाम निर्माण को मंजूरी दी थी। चाहे वह जमीन अधिग्रहण का मामला हो या फिर निर्माण का। इनके केंद्रीय मंत्री के कहने पर मैंने ठेका दिया और जो बिजली विश्वनाथ धाम में भूमिगत दिख रही है वह समाजवादियों की देन है। बाबा से बीजेपी वाले वोट मांगते हैं। बाबा से यही मेरी प्रार्थना है कि भाजपा वालों की बात झूठी ना निकले अगर उन्होंने 27 लाख करोड़ इन्वेस्टमेंट की बात कही है उनकी मनोकामना पूरी हो और 5 लाख करोड़ का इन्वेस्टमेंट काशी में हो। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

SP chief Akhilesh Yadav lashed out at BJP after visiting Vishwanath temple
विश्वनाथ धाम में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
मां गंगा से किया वादा पहले निभाए। पहले खबर आई थी कि यमुना में मछलियां मर गई थी, पानी पहले मरता है फिर मछलियां मरती हैं। आज सबसे चरम सीमा पर बेरोजगारी है, न्याय नहीं मिल रहा है महंगाई बढ़ती जा रही है ,  किसानों की आय दूनी नहीं हो रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा। दर्शन करने के बाद सपा प्रमुख ने कचौड़ी गली स्थित राजाराम की दुकान पर लस्सी पी और कचौड़ी जलेबी खाया। इसके बाद पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव की बेटी की शादी में शरीक होने सारनाथ पहुंचे। नव दंपति को आशीर्वाद देने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव बाबतपुर एयरपोर्ट से रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed