फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP election 2022 varanasi samajwadi party candidate Ashfaq Ahmed Dablu told himself descendant of Ram

UP Chunav 2022: बनारस में सपा प्रत्याशी अशफाक ने खुद को बताया राम का वंशज, बयान हो रहा वायरल 

Mon, 21 Feb 2022 11:37 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 21 Feb 2022 11:37 AM IST
सार

वाराणसी में शहर उत्तरी से भाजपा प्रत्याशी राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल के खिलाफ सपा ने अशफाक अहमद डबलू को उतारा है।  
 

विज्ञापन
UP election 2022 varanasi samajwadi party candidate Ashfaq Ahmed Dablu told himself descendant of Ram
सपा प्रत्याशी अशफाक अहमद डब्ल्यू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को रिझाने के लिए प्रत्याशी अब कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। सपा प्रत्याशी अशफाक अहमद डबलू ने मीडिया के सामने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, कि आप कहते हैं जयश्री राम, हम भी श्रीराम के वंशज हैं।

विज्ञापन


उनका बयान तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अशफाक ने कहा कि पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी की लहर चल रही है और भाजपा के खिलाफ माहौल है। भाजपा बस हिंदू-मुसलमान की बात करती है, इनके पास कोई मुद्दा नहीं है।
विज्ञापन


कहा कि जनता भाजपा से ऊब चुकी है और इनके झूठ से त्रस्त हो गई है। इसलिए इस बार उत्तर प्रदेश में हर हाल में बदलाव देखने को मिलेगा। यहां बता दें कि शहर उत्तरी में भाजपा प्रत्याशी राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल के खिलाफ सपा ने अशफाक अहमद डबलू को उतारा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा नेता पर बदमाशों ने चलाई गोली, बाल बाल बचे

सिंधोरा थाना क्षेत्र के सहमलपुर गांव के पास रविवार की रात सपा नेता पर बदमाशों ने गोली चलाई। हालांकि वह बाल बाल बच गए। गोली सपा नेता के कार के शीशे को छेद करते हुए सीट में जा लगी। घटना करीब रात आठ बजे हुई। अक्षय राजभर सपा के राष्टीय कार्यकारिणी सदस्य हैं।
 

जगदीशपुर निवासी सपा नेता अक्षय राजभर (28) अपनी एसयूवी कार से खालिसपुर से सिंधोरा की तरफ जा रहे थे। इसी बीच सहमलपुर के समीप बाइक से आए दो बदमाशों ने हाथ देकर रोका और कार रोकते हुए उनको लक्ष्य कर गोली चला दी। गोली शीशे को छेदते हुए सीट में जा धंसी। जिससे सपा नेता बाल-बाल बच गए।

सपा नेता अपनी कार लेकर सिंधोरा की तरफ भागा और पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर सीओ पिंडरा अभिषेक पांडेय, इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह पहुंचे और मामले को संदिग्ध मानते हुए सपा नेता से पूछताछ की। इस बाबत सीओ व इंस्पेक्टर ने कहा कि जांच अभी चल रही है। सपा नेता अक्षय राजभर ने कहा कि संयोग से बच पाया। बदमाश हेलमेट पहने थे, इसलिए पहचान नहीं पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed