{"_id":"620408df091c9b7f3c2fa18e","slug":"sp-bsp-and-congress-are-fighting-elections-to-save-existence-varanasi-news-vns6378183178","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा, बसपा और कांग्रेस अस्तित्व बचाने के लिए लड़ रहे चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा, बसपा और कांग्रेस अस्तित्व बचाने के लिए लड़ रहे चुनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से जारी लोक कल्याण संकल्प पत्र पर राष्ट्रीय प्रवक्ता केके शर्मा और क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने गुलाब बाग स्थित भाजपा कार्यालय में संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता की। केके शर्मा ने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस अपने राजनीतिक अस्तित्व को बचाने के लिए चुनाव लड़ रही हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के कर्नाटक के हिजाब वाले बयान पर राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि महिलाओं को स्वतंत्रता है, लेकिन यदि किसी संस्थान में या कहीं और कुछ नियम हैं तो उसे भी मानना चाहिए। कांग्रेस के घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि प्रश्न यह है कि दल की जनता में विश्वसनीयता क्या है। कांग्रेस पहले भी कई घोषणाएं कर चुकी है, लेकिन उसके दल की जनता में विश्वसनीयता का अभाव है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा का लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 प्रदेश की जनता के लिए अगले पांच वर्षों के विकास का रोडमेप (विजन) है। सभी वर्गों के सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। 2017 के पहले और बाद के उत्तर प्रदेश में जमीन आसमान का फर्क है। पहले प्रदेश में जहां गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार, माफिया और भय का वातावरण था। 2017 के बाद उत्तर प्रदेश ने विकास के नये आयाम स्थापित करने का कार्य किया। इस दौरान क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी एवं सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर भी मौजूद रहे।