{"_id":"620bb0e95477c220b21a8154","slug":"sp-alleges-distribution-of-smartphones-and-tablets-complains-to-election-commission-and-dm-demands-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: सपा ने लगाया स्मार्टफोन और टैबलेट बांटने का आरोप , चुनाव आयोग और डीएम से की शिकायत, कार्रवाई की मांग की ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: सपा ने लगाया स्मार्टफोन और टैबलेट बांटने का आरोप , चुनाव आयोग और डीएम से की शिकायत, कार्रवाई की मांग की
Tue, 15 Feb 2022 07:25 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 15 Feb 2022 07:25 PM IST
सार
आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का हवाला देकर निष्पक्ष चुनाव पर सवालिया निशान लगाया
विज्ञापन
sp logo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में समाजवादी पार्टी ने जेपी मेहता इंटर कॉलेज में स्मार्टफोन और टैबलेट बांटने का आरोप लगाया है। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का हवाला देकर निष्पक्ष चुनाव पर सवालिया निशान लगाया है। सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा को जानकारी दी है। चुनाव आयोग से भी शिकायत कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सपा जिलाध्यक्ष के अनुसार, कॉलेज में स्मार्टफोन और टैबलेट बांटने की सूचना पर पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। जिले के प्राइवेट कॉलेजों के छात्रों को बुलाकर स्मार्टफोन और टैबलेट दिए जा रहे थे। पूछने पर कि किसकी अनुमति से यह बांटा जा रहा है तो कोई कुछ नहीं बता सका। मौके पर उपस्थित लोगों ने बताया कि उन्हें बुलाया गया था।
एक पत्र भी दिखाया जिस पर उपायुक्त उद्योग की ओर से कॉलेजों का नाम लिखा था। जब डीएम को इस बारे में बताया गया तो उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की और मामले को दिखवाने की बात कही। सपा जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि यह कार्य शासन प्रशासन की मिलीभगत से किया जा रहा है। अधिकारी भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं।