फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sourav-Gaurav performed classical dance, Supriya Shah played sitar

Varanasi News: सौरव-गौरव ने दी शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति, सुप्रिया शाह ने किया सितार वादन

Fri, 13 Feb 2026 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Sourav-Gaurav performed classical dance, Supriya Shah played sitar
श्री काशी विश्वनाथ धाम में महाशिवरात्रि महोत्सव पर सांस्कृतिक संध्या में नृत्य की प्रस्तुति करत
महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में आयोजित चार दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। धाम परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं दर्शकों ने भक्ति, संगीत और नृत्य की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों का भावविभोर होकर आनंद लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में के वेंकट रमण घनपाठी और जेडी सिंह रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सुप्रिया शाह के मधुर एवं भावपूर्ण सितार वादन से हुआ। इसमें तबले पर विभाष महाराज ने संगत दी। रंजना राय ने लोक गायन प्रस्तुत किया। इसके बाद सौरव और गौरव मिश्र ने कथक नृत्य की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर दर्शकों को मुग्ध कर दिया। चौथी प्रस्तुति में शनि मिश्र ने भगवान शिव पर आधारित भक्तिमय गायन प्रस्तुत किया। उनके साथ कीबोर्ड पर मनीष मिश्र, ढोलक पर दिवाकर मिश्र, ऑक्टोपैड पर अनीश, तबले पर शिवांश तिवारी, शिवम सिंह तथा सह-गायन में मुस्कान सिंह और राही सिंह रहीं। संचालन मीनाक्षी दीक्षित ने किया। इस मौके पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर, नायब तहसीलदार माैजूद रहे।

श्री काशी विश्वनाथ धाम में महाशिवरात्रि महोत्सव पर सांस्कृतिक संध्या में नृत्य की प्रस्तुति करत

श्री काशी विश्वनाथ धाम में महाशिवरात्रि महोत्सव पर सांस्कृतिक संध्या में नृत्य की प्रस्तुति करत

श्री काशी विश्वनाथ धाम में महाशिवरात्रि महोत्सव पर सांस्कृतिक संध्या में नृत्य की प्रस्तुति करत

श्री काशी विश्वनाथ धाम में महाशिवरात्रि महोत्सव पर सांस्कृतिक संध्या में नृत्य की प्रस्तुति करत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed