{"_id":"6307c605ed073a22b03c81a6","slug":"soren-government-not-working-according-to-people-s-sentiments-sudesh-varanasi-news-vns6709029160","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों की भावनाओं के अनुसार काम नहीं कर रही सोरेन सरकार : सुदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों की भावनाओं के अनुसार काम नहीं कर रही सोरेन सरकार : सुदेश
विज्ञापन
झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री व आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने कहा कि लोगों के घरों से अवैध खनन का रुपया बरामद हो रहा है। इसका मतलब साफ है कि ढाई साल से झारखंड की जनता की भावनाओं के अनुसार सरकार काम नहीं कर रही। वह पूरी तरह से फेल साबित हुई है। इसीलिए जांच एजेंसी फैक्ट के साथ जांच में जुटी हुई है। जांच एजेंसी सिर्फ अपना काम कर रही है। उस पर प्रश्न चिह्न लगाना कहीं से भी उचित नहीं है। प्रदेश में अस्थिरता का माहौल बना हुआ है।
सुदेश महतो बृहस्पतिवार को 300 समर्थकों संग श्री काशी विश्वनाथ पहुंचे थे। हेमंत सोरेन सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा सरकारी संरक्षण में अवैध खनन का अपराध चल रहा है। जन, जंगल, जमीन की बात करने वाली हेमंत सोरेन सरकार किस तरह से लोगों की भावनाओं को कुचल रही है। यह सभी को नजर आ रहा है। जांच एजेंसी जहां भी अपना कार्य कर रही है वहां गड़बड़ियां निकल रही है। करोड़ों रुपयों की बरामदगी हो रही है। झारखंड के सीएम के करीबी के घर से एके 47 और रुपयों की बरामदगी पर कहा कि जो अपराध में लिप्त है, उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।
पहले और अब के मंदिर में बहुत अंतर
श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद उन्होंने बाबा धाम को भी देखा और उसकी भव्यता से अभिभूत हुए बिना नहीं रह सके। पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि पहले और अब के मंदिर में बहुत अंतर है। जनता अब सहज रूप से बाबा के दर्शन कर सकती है। मुमुक्षु भवन से लेकर पर्यटकों तक बेहतर व्यवस्था की गई है। उमरहा में बन रहे स्वर्वेद मंदिर के गुरुजी ने ही मुझे काशी आने का निमंत्रण दिया था। भव्य मंदिर का निर्माण चल रहा है।