फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sorahia fair will start from September 11 Maa Lakshmi will be worshipped

Sorahia Fair: कल से शुरू होगा सोरहिया मेला, 16 दिनों तक पूजी जाएंगी मां लक्ष्मी; उमड़ेगी भीड़

Tue, 10 Sep 2024 08:05 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 10 Sep 2024 08:05 PM IST
सार

11 सितंबर यानी कल से सोरहिया मेला, पूजी जाएंगी मां लक्ष्मी शुरू होगा। 16 दिनों तक मां लक्ष्मी की विशेष पूजा होगी। भव्य मेला सजेगा। श्रद्धालु मां लक्ष्मी को अर्पित 16 गांठ का धागा करेंगी। 

विज्ञापन
Sorahia fair will start from September 11 Maa Lakshmi will be worshipped
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी के लक्खा मेले में शुमार सोरहिया मेले की शुरुआत 11 सितंबर से हो रही है। 16 दिनों तक भगवती मां लक्ष्मीजी की पूजा-अर्चना की जाएगी। धन-संपत्ति, वैभव, ऐश्वर्य के साथ ही संतान सुख की कामना से श्रद्धालु महालक्ष्मी का पूजन करेंगे। 25 सितंबर तक सोरहिया मेला लक्ष्मी कुंड पर सजेगा।

विज्ञापन


काशी के पंचांग के अनुसार भाद्रपद शुक्लपक्ष की अष्टमी तिथि मंगलवा रात 11:13 बजे लगेगी और 11 सितंबर की रात 11:47 बजे समाप्त होगी। ज्येष्ठा नक्षत्र मंगलवार की रात 8:04 बजे से 11 सितंबर को रात 9:22 बजे तक रहेगा। 
विज्ञापन


11 सितंबर को उदया तिथि में अष्टमी का मान होने के कारण भगवती लक्ष्मी की उपासना का पर्व इस दिन से आरंभ हो जाएगा। लक्ष्मीकुंड पर लगने वाले सोरहिया मेले के पहले दिन श्रद्धालु माता लक्ष्मी के मुखौटे वाली प्रतिमा को पूजन के लिए घर लेकर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


माता पार्वती ने महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए काशी में यह पूजन किया था और उन्होंने 16 कलश स्थापित करके पूजन किया। मान्यता है कि जो भी 16 दिनों का व्रत अनुष्ठान करेगा, उसको धन-धान्य, सौभाग्य और संतान की प्राप्ति होगी। महिलाएं मां लक्ष्मी को 16 गांठ का धागा अर्पित करके 16 दिन के अनुष्ठान का संकल्प लेती हैं। लक्ष्मीकुंड स्थित लक्ष्मी मंदिर में माता लक्ष्मी के दर्शन के लिए 16 दिनों तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed