फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonu Sood will help of 350 navik Sailors family of kashi said no one will sleep hungry in varanasi

सोनू सूद ने फिर जीता दिल, इस बार काशी के नाविकों की मदद की, बोले- नहीं सोएगा कोई भूखा

Tue, 01 Sep 2020 05:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 01 Sep 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
Sonu Sood will help of 350 navik Sailors family of kashi said no one will sleep hungry in varanasi
सोनू सूद - फोटो : Social Media

वाराणसी में लॉकडाउन और बाढ़ के चलते भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके नाविकों की मदद के लिए सोनू सूद ने हाथ बढ़ाया है। ट्विटर पर जब काशी के दिव्यांशु ने मदद की गुहार लगाई तो सोनू सूद ने केवल 40 मिनट बाद ही मदद का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन

अभिनेता सोनू सूद इन 350 नाविकों और उनके परिवार के लिए राशन का इंतजाम कर जल्द ही वाराणसी पहुंचाने वाले हैं। यह जानकारी उन्होंने खुद अपने ट्विटर अकाउंट से दी है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


होप फाउंडेशन के दिव्यांशु और उनकी टीम पिछले कुछ दिनों से बनारस के दशाश्वमेध घाट, अस्सी घाट, राज घाट सहित अन्य जगहों पर नाविकों को राशन बांटने का कार्य कर रही थी। दिव्यांशु ने बताया कि हम लोगों द्वारा इन नाविकों को कुछ दिन पूर्व राशन तो बांटा गया था, पर काम-काज पूरी तरह बंद हो जाने के चलते नाविकों के सामने पैसे की तंगी हो गई। नाविकों के पास आगे के लिए कुछ भी नहीं बचा है।

उन्होंने बताया कि नाविकों की इन्ही समस्याओं को देखते हुए मंगलवार को सुबह मैंने ट्विटर के जरिए अभिनेता सोनू सूद से इन नाविकों के लिए मदद मांगी और 40 मिनट में ही उनका रीट्वीट आ गया कि आज के बाद ये 350 परिवार भूखे नहीं सोएंगे।

दिव्यांशु ने बताया कि उन्हें सोनू सूद की टीम की तरफ से कॉल भी आया और टीम ने इन नाविकों की पूरी लिस्ट और जानकारी भी मांगी है। जल्द ही उनके द्वारा नाविकों के लिए राशन पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने कहा मैं सोनू सूद सर का दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने इतनी जल्दी मेरे ट्वीट का रिप्लाई(जवाब) करते हुए इन नाविकों की मदद के लिए आगे आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed