फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sonu sood

जरूरतमंदों के लिए सोनू सूद ने बढ़ाया कदम, भेजेंगे कंबल

Wed, 30 Dec 2020 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
sonu sood
वाराणसी। कड़ाके की ठंड झेल रहे लोगों की मदद के लिए अभिनेता सोनू सूद आगे आए हैं। मिर्जापुर-सोनभद्र के 20 गांवों में रहने वालों तक जल्द ही ठंड से बचाव के लिए कंबल सहित सर्दी से बचाव के सामान पहुंच जाएंगे। होप वेलफेयर ट्रस्ट के सदस्य की पहल पर सोनू सूद ने खुद यह बात अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखी है।
विज्ञापन

होप वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से गांवों में नशाखोरी से मुक्ति सहित कई सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी टीम के एक सदस्य विकास दीक्षित ने 19 दिसंबर को एक ट्वीट कर मिर्जापुर, सोनभद्र के गांवों में रहने वाले लोगों की मदद के लिए ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने सोनू सूद से मदद करने को कहा था। फाउंडेशन के सचिव दिव्यांशु उपाध्याय ने बताया कि वाराणसी से करीब 80 किलोमीटर दूर नक्सल प्रभावित क्षेत्र मिर्जापुर और सोनभद्र के 20 गांवों में रहने वाले लोगों तक सर्दी से बचाने के लिए जरूरी सामानों के पहुंच जाने की जानकारी सोनू सूद की टीम ने फोन पर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed