{"_id":"5e064cf88ebc3e87935bb435","slug":"sonbhadra-varanasi-news-vns501968387","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाया-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाया-
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमी-प्रेमिका ने शुक्रवार को विषाक्त पदार्थ खा लिया। पत्थर की चट्टानों के बीच प्रेमिका का शव मिला, जबकि युवक अचेत पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि शुक्रवार की सुबह उसे ग्रामीणों से पता चला कि उसकी पुत्री और गांव के एक युवक ने प्रेम संबंध में विषाक्त पदार्थ खा लिया है। दोनों चट्टानों के बीच पड़े हैं। जब वह पहुंचा तो देखा कि उसकी पुत्री की मौत हो चुकी थी, जबकि युवक को एंबुलेंस से दुद्धी सीएचसी ले जाया गया। दूसरी ओर, चर्चा है कि विषाक्त पदार्थ खाने के बाद हालत बिगड़ने पर प्रेमी ने घर के किसी सदस्य को फोन कर जानकारी दी थी। इसके बाद सभी को घटना के बारे में पता चला और फिर पुलिस को सूचना दी गई। विंढमगंज थाने की पुलिस ने युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। सीओ संजय वर्मा के मुताबिक युवक-युवती में प्रेम संबंध था, लेकिन दोनों ने जहर क्यों खाया, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी।