सोनभद्र : नदी के सीमांकन के दौरान भौरों ने कर दिया हमला, तकनीकी सहायक की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले में लसड़ा पुल के पास सर्रोई नदी का सीमांकन के दौरान बृहस्पतिवार को भौरों ने तकनीकी सहायक विजय केशरी (51) समेत तीन लोगों पर हमला बोल दिया। मौके पर मौजूद लोग विजय को जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने में जुट गई है।
बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे लसड़ा पुल के पास बेलन नदी की सहायक नदी सर्रोई का लसड़ा (खडंचा) पुल के पास सीमांकन कार्य चल रहा था। सीमांकन कार्य के दौरान राबट्रर्सगंज निवासी तकनीकी सहायक विजय केशरी, जेई ललन और बेठिगांव निवासी राजबली चौबे के साथ करीब सात लोग थे। सीमांकन कार्य चल ही रहा था कि भौरों ने हमला कर दिया।
हमले में मनरेगा के तकनीकी सहायक विजय केशरी, जेई लल्लन सहित तीन लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल लोढ़ी ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही विजय केशरी की मौत हो गई। बाकी लोग घटना से पूर्व अपने घर चले गए थे। उधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर कोहराम मच गया और सभी अस्पताल पहुंच गए।
डीसी मनरेगा टीपी सिंह का कहना है कि मनरेगा केतहत नदी के जीर्णोद्धार के चल रहे कार्य को देखने के लिए विजय केशरी गए थे। वहां पर अचानक भवरों ने विजय व उनके साथ मौजूद दो अन्य लोगों पर हमला कर दिया। इसकी जानकारी होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। कहा कि डीएम से वार्ता कर मृतक के आश्रितों की हरसंभव मदद की जाएगी।