फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sonbhadra Police arrested three smugglers with ivory teeth

सोनभद्र: ढाई करोड़ के हाथी के दांत संग तीन तस्कर गिरफ्तार, वाराणसी ले जा रहे थे बेचने

Tue, 22 Jun 2021 07:02 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: हरि User Updated Tue, 22 Jun 2021 07:02 PM IST
सार

करमा के डिलाही गांव में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और वन विभाग की टीम को सफलता मिली। बरामद हाथी के दांत का वजन 10.6 किलो है। 

विज्ञापन
Sonbhadra Police arrested three smugglers with ivory teeth
पुलिस की गिरफ्त में हाथी के दांत की तस्करी के तीनों आरोपी। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद के करमा थाना क्षेत्र के डिलाही गांव के समीप सोमवार रात को पुलिस और वन विभाग की टीम ने हाथी के बेशकीमती दांतों के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 10.6 किलो वजन के हाथी के दो दांत बरामद हुए। बरामद दांत की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब ढाई करोड़ रुपये आंकी जा रही है। तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि संरक्षित वन्य जीवों के अवशेषों की तस्करी की सूचना कई दिनों से मिल रही थी। इस पर नियंत्रण के लिए टीम को लगाया गया था। सोमवार रात सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह और राबर्ट्सगंज रेंज के वन सेक्शन अधिकारी लवकुश सिंह ने राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय डिलाही के पास नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। थोड़ी देर बाद एक बाइक पर बोरे में सामान लेकर तीन संदिग्ध आते दिखे।
विज्ञापन


तलाशी में बोरे से दो हाथी दांत बरामद हुए। उनका वजन करीब 10.6 किलो था। पूछताछ में तीनों ने बताया कि वह इसे बेचने वाराणसी ले जा रहे थे। एसपी के मुताबिक पकड़े गए हाथी दांत की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपये है। पकड़े गए तस्कर घोरावल कोतवाली क्षेत्र के कुसी निस्फ निवासी परमेश्वर प्रजापति, अतरौली निवासी भैयालाल मौर्या और धर्मलाल मौर्य हैं। तीनों के खिलाफ करमा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed